IREL ने निकाली 131 पदों पर भर्ती, 9 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

आईआरईएल ने 100 से अधिक ट्रैड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक 19 अक्टूबर को एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IREL recruitment 2026

भारत सरकार की मिनीरत्न कैटेगरी-1 कंपनी आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ट्रेड्समैन ट्रेनी पदों पर भर्ती (IREL Recruitment 2026) निकली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एप्लीकेशन पोर्टल 19 अक्टूबर से एक्टिव होने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.irel.co.in/careers पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 131 है। ट्रेड्समैन ट्रेनी फिटर के लिए 93, ट्रेड्समैन ट्रेनी इलेक्ट्रीशियन के लिए 12, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 6 और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट के लिए 20 पद खाली हैं। नियुक्ति का स्थान आवेदन के दौरान चुने गए ऑप्शन पर निर्भर करता है। इसमें बाद में कोई बदलाव का मौका नहीं दिया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड आईटीआई या एनएसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। ट्रेड्समैन ट्रेनी इलेक्ट्रीशियन के लिए वैलिड स्टेट्यूटरी लाइसेंस और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट के लिए उम्मीदवारों के पास का 50% अंकों के साथ विज्ञान विषय में 12वीं पास होना जरूरी है।

निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी एसटी को 5 साल और PwBD जनरल/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। छूट के बाद भी अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें कुल दो सेक्शन शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। स्किल टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

कितना होगा वेतन?

नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को 34,200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। इसके अलावा HRA और मेडिकल फैसिलिटी का भी लाभ मिलेगा। 1 वर्ष ट्रेनिंग खत्म होने के बाद पे स्केल 22,000 रुपये से लेकर 88,800 रुपये तक होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
IREL ने निकाली 131 पदों पर भर्ती, 9 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया