उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 25 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा। 30 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र को आयोग के अधिकृत एंड्रॉयड मोबाइल ऐप और पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। शहर सूचना पर्ची 12 अक्टूबर को जारी की जा चुकी है।
यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 (PET) 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और 1 नवंबर (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 60 जिलों में प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक रहेगी।
पीईटी परीक्षा ऑफलाइन माध्यम (OMR Sheet आधारित) से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में 1/4 (0.25 अंक) की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, यानी हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काट लिया जाएगा।
बता दें कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी PET परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं, वे ही उन मुख्य भर्तियों में शामिल होने के पात्र होते हैं, जिनके लिए PET को प्रारंभिक पात्रता के रूप में निर्धारित किया गया है। इसमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य कई पदों की भर्तियां शामिल हैं।
UPSSSC PET 2026: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Examination Segment’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद PET-2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB और जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा; इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026,
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी l
अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं l https://t.co/CEEjCqqf3E— UPSSSC Official (@UpssscOfficial1) October 17, 2026
PET 2026 Admit card Schedule
#upsssc
#admitcard
#pet2026 https://t.co/I7dDXnWKjr— UPSSSC Official (@UpssscOfficial1) October 17, 2026






