UGC NET दिसंबर 2026 पर बड़ी अपडेट, इंफॉर्मेशन बुलेटिन में हुए कई बदलाव, अहम नोटिस जारी 

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन में बदलाव किया है। इससे संबंधित नोटिस NTA ने जारी किया है। शहर सूचना पर्ची की तारीख घोषित हो चुकी है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 अक्टूबर को यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET December 2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक इंफॉर्मेशन बुलेटिन में कई बदलाव और सुधार किए गए हैं। इसमें परीक्षा से लेकर शहर सूचना पर्ची की तारीख भी शामिल है। अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। संशोधित इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी उपलब्ध हो चुका है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने नोटिस में कहा कि, ” परीक्षा के लिए जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन की समीक्षा की गई है और कैंडिडेट्स के लिए ज्यादा क्लेरिटी, कंसिस्टेंसी और ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करने के लिए इसके प्रोविजन में कुछ बदलाव, सुधार और क्लेरिफिकेशन किए गए हैं।” नोटिस में कम्पेरेटिव स्टेटमेंट में दी गई है।  एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने और परीक्षा में शामिल होने से पहले स्टेटमेंट और संशोधित इंफॉर्मेशन बुलिटिन को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी है। ताकि उम्मीदवारों को सभी नियमों, शर्तों और निर्देशों की सही जानकारी मिल सके।

परीक्षा की तारीख बदली

8 अक्टूबर को जारी इंफॉर्मेशन बुलिटिन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 14 से लेकर 19 दिसंबर के बीच होने वाला था। लेकिन अब संशोधित इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक परीक्षा 14 से लेकर 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। विषयवार शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची 23 नवंबर से जारी होगी। जबकि एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट में दो पेपर्स शामिल होते हैं। दोनों के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। इसकी अवधि 180 मिनट यानि 3 घंटे होगी।

28 अक्टूबर तक आवेदन का मौका 

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। 500 रुपये 29 से लेकर 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार का मौका 2 से लेकर 4 नवंबर के बीच दिया जाएगा। इसके लिए शर्तें भी लागू होंगी, जिसे एनटीए ने इंफॉर्मेशन बुलेटिन में स्पष्ट किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
UGC NET दिसंबर 2026 पर बड़ी अपडेट, इंफॉर्मेशन बुलेटिन में हुए कई बदलाव, अहम नोटिस जारी