रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB ) ने 16 अक्टूबर को आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी आंसर-की जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी के जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी को मिलाएं। मार्किंग स्कीम के अनुसार अंकों की गणना करें। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलते हैं। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की कटौती होती है।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर RRB जॉन को चुनें।
- अब CEN 03/2026 आंसर-की और ऑब्जेक्शन ट्रैकर के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। उत्तर कुंजी को चेक करें।
- अंकों की गणना करें। आंसर-की डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
25 अक्टूबर तक चुनौती दर्ज करें
आरआरबी उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दे रहा है। यह सुविधा 25 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। चुनौती दर्ज करने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए फीस पेमेंट कर सकते हैं। आपत्ति सही साबित होने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और वैकेंसी
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 12 से लेकर 13 अक्टूबर तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया था। परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है। तीन विषय शामिल होते हैं। एनालिटिक्स एंड मैथमेटिकल कैपेबिलिटी से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। लॉजिकल कैपेबिलिटी और मेंटल रीजनिंग से संबंधित 20-20 प्रश्न पूछे जाते हैं।
परीक्षा के तहत कुल 119 पदों पर भर्ती होने वाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक जारी थी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।







