Gwalior News : बिना नंबर की कार में जा रहे तीन तस्कर पुलिस ने पकड़े, 5 लाख रुपये की स्मैक जब्त

पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है और इनके पास से 5 लाख रुपये की स्मैक जब्त की है शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि ये ग्रामीण क्षेत्र में इसे बेचते थे ।
Three smugglers arrested 5 lakh Rupees smack seized

Three smugglers arrested 5 lakh Rupees smack seized

ग्वालियर जिले की मोहना थाना पुलिस को एक बिना नंबर की कार से शिवपुरी तरफ से आ रहे तीन तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, पुलिस ने तलाशी के दौरान तस्करों की जेब से  कुल 50 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की स्लेटी कलर की अर्टीगा कार शिवपुरी की तरफ से आ रही है उसमें मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है , सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां चैकिंग लगा दी।

मोहना थाना पुलिस ने एक टीम को एनएच-46 श्योपुर तिराहा के पास कार्रवाई के लिए भेजा, पुलिस जब चैकिंग कर रही थी तभी एक बिना नंबर की स्लेटी कलर की अर्टीगा कार आती दिखाई दी , पुलिस ने  उसे रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने कार को पोहरी की तरफ मोड़ दिया और भागने लगा पुलिस ने पीछा कर कार को रेलवे ब्रिज एक पास ठेर गाँव में पकड़ लिया।

5 लाख रुपये की 50 ग्राम स्मैक जब्त 

पुलिस को कार में तीन युवक बैठे मिले, पुलिस ने उनसे उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने नरोत्तम बघेल, जीतू उर्फ जितेन्द्र धाकड़, नेतराज धाकड़ निवासी  जिला शिवपुरी बताया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो जीतू उर्फ जितेन्द्र धाकड की पेंट की जेब में एक प्लास्टिक की सफेद रंग की पारदर्शी पॉलिथिन में 50 ग्राम स्मैक मिली जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस रिमांड लेकर नेटवर्क का पता करेगी 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8,21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जाँच में लिया है , आरोपियों से स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। टी आई तोमर ने बताया कि आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे उनके नेटवर्क की जानकारी ली जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
Gwalior News : बिना नंबर की कार में जा रहे तीन तस्कर पुलिस ने पकड़े, 5 लाख रुपये की स्मैक जब्त