UPSC ने जारी किया IES ISS इंटरव्यू शेड्यूल, ई-समन लेटर जल्द, नोट कर लें जरूरी तारीखें 

यूपीएससी ने आईईएस आईएसएस इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। ई-समन लेटर भी जल्द जारी होगा। 
UPSC CSE 2026

संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और और इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल (UPSC IES ISS) जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। पर्सनैलिटी टेस्ट की शुरुआत 2 नवंबर से होने वाली है। शेड्यूल में रोल नंबर वाइज इंटरव्यू की तारीख, दिन और सेशन की जानकारी दी गई है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

साक्षात्कार 2 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक चलेगा। ई-समन लेटर यानि प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। हालांकि इससे संबंधित कोई तारीख स्पष्ट नहीं की गई है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर। लॉग इन  क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी। तारीख या समय में बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति होगी 

जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उनके यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी। हालांकि यह सुविधा केवल ट्रेन के सेकंड या स्लीपर क्लास मेल एक्सप्रेस के किराए तक ही सीमित होगी। यदि उम्मीदवार किसी अन्य माध्यम में यात्रा करते हैं तो इस मामले में एसआर 132 और आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दिशानिर्देश की यात्रा भत्ता फॉर्म में उपलब्ध होंगे।

200 अंक का होगा इंटरव्यू 

यूपीएससी आईईएस आईएसएस चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होते हैं। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें कई पेपर शामिल होते हैं। परीक्षा कुल 1000 अंकों की होती है। चयनित उम्मीदवारों को को इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में के लिए नई दिल्ली बुलाया जाता है, जो कल 200 अंक का होता है।

यूपीएससी आईएएस और आईएसएस का नोटिफिकेशन 11 फरवरी को जारी किया गया था। 3 मार्च तक आवेदन का मौका दिया गया था। परीक्षा का आयोजन 19 जून से लेकर 21 जून तक किया गया था। परिणाम 4 अगस्त को घोषित हुए थे। कुल 44 पदों पर भर्ती होने वाली है। आईईएस के लिए 16 और आईएसएस के लिए 28 पद खाली हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
UPSC ने जारी किया IES ISS इंटरव्यू शेड्यूल, ई-समन लेटर जल्द, नोट कर लें जरूरी तारीखें