MP Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में CJI के खिलाफ अभद्रता मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में 2 लॉ स्टूडेंट्स

10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चल रही है एक सुनवाई में CJI के खिलाफ अभद्र भाषा में इस्तेमाल का मामला देखने को मिला था। अब दिल्ली पुलिस ने दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
Supreme Court

10 जुलाई को एक युवक ने सुप्रीम कोर्ट में अमर्यादित हरकत की थी। CJI के सामने अभद्रपूर्ण भाषा का उपयोग करने के साथ युवक ने गाली गलौज की थी। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवकों के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में सुप्रीम कोर्ट में अभद्र व्यवहार करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ की शिकायत के आधार पर इसे दर्ज किया गया है। बता दें कि ये मामला तब का है, जब सर्वोच्च अदालत में प्रबल प्रताप एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार की सुनवाई चल रही थी।

दर्ज हुई FIR

जानकारी के मुताबिक प्रबल प्रताप सिंह सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आलोक अराधे और केवी विश्वनाथम की बेंच के आगे खुद ही अपने केस की पैरवी कर रहा था। शिकायत में कहा गया है कि सुनवाई के दौरान उसने कोर्ट के कार्य में बाधा डाली और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी के साथ कोर्ट रूम के अंदर कागज फेंके और हंगामा किया। FIR में इस बात का भी जिक्र है कि जब सुप्रीम कोर्ट के स्टाफ ने स्थिति को संभालने की कोशिश की तो आरोपी ने बल प्रयोग किया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

बता दें कि 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में प्रबल प्रताप की याचिका पर सुनवाई की जा रही थी। याचिकाकर्ता प्रबल खुद अपना केस लड़ रहा था। इस दौरान उसने पहले बेंच को मिस्टर जुडिशल सर्वेंट कहकर संबोधित किया और उसके बाद मैं आपको आदेश देता हूं जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इसके बाद उसने बेंच के सामने कागज फेंकना शुरू कर दिए। माहौल देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने प्रबल को पकड़ लिया और बाहर करने की कोशिश की। इस दौरान याचिकाकर्ता ने CJI के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews