Hindi News

भारत का वो शहर, जहां हर कोई है समोसे का दीवाना, बार-बार खींचे चले आते हैं लोग! स्वाद में होता है लाजवाब

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पिछले कई आर्टिकल में हम आपको एक से बढ़कर एक राज्यों की खासियत बता चुके हैं। आज हम आपको उस राज्य से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जहां सबसे अधिक समोसा खाया जाता है। जिसकी चर्चा दूर-दूर तक है।
भारत का वो शहर, जहां हर कोई है समोसे का दीवाना, बार-बार खींचे चले आते हैं लोग! स्वाद में होता है लाजवाब

खाने-पीने के शौकीन अक्सर भारत के किसी न किसी राज्य को जरूर एक्सप्लोर करते हैं, जहां उन्हें तरह-तरह की खान-पान का स्वाद चखने को मिलता है। कुछ लोगों का समोसा फेवरेट होता है, जिसे हर राज्य में अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। इसके अलावा, इसे खाने का तरीका भी थोड़ा अलग होता है। कुछ लोग इसे चटनी के साथ खाते हैं, तो कुछ लोग इस सब्जी के साथ खाना पसंद करते हैं। हर किसी का अलग-अलग स्वाद होता है और उसके अनुसार ही वह समोसा खाते हैं।

पिछले कई आर्टिकल में हम आपको एक से बढ़कर एक राज्यों की खासियत बता चुके हैं। आज हम आपको उस राज्य से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जहां सबसे अधिक समोसा खाया जाता है। जिसकी चर्चा दूर-दूर तक है।

सोमसा

भारत के लोगों की बात करें, तो समोसा उनका लोकप्रिय नाश्ता माना जाता है। यह हर छोटी से बड़ी दुकान में आसानी से मिल जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग तरह से खाया जाता है। हालांकि, कुछ जगह पर आलू के साथ-साथ इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए अन्य बहुत सारे इंग्रेडिएंट्स डाले जाते हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध आलू का समोसा ही होता है, जो देखने में बहुत ही आकर्षित त्रिकोण आकार का होता है। आज हम आपको उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा समोसा की खपत होती है।

दिल्ली में खाया जाता है सबसे ज्यादा समोसा

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अध्ययन में पाया गया है कि दिल्ली के लोगों को समोसा बहुत ज्यादा पसंद होता है। इसलिए यह इकलौता राज्य है, जहां सबसे ज्यादा समोसा लोग चाव से खाते हैं। महीने भर में करीब 9 बार बाहर जाकर समोसा खाना यहां के स्थानीय लोग पसंद करते हैं। कुछ लोग अपने स्वाद अनुसार अपना पसंदीदा समोसा ऑनलाइन ही ऑर्डर कर लेते हैं। समोसा खाने वालों में बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और पुणे के लोग भी शामिल है, लेकिन राजधानी दिल्ली के लोग इन सब से बहुत आगे हैं। इन सभी शहरों में अलग-अलग प्रकार से समोसा बनाया जाता है। हैदराबाद में आलू की जगह समोसा में कीमा डाला जाता है। यहां ईरानी समोसा बेहद पसंद किया जाता है।

आप भी करें ट्राई

साल 2021 में दिल्ली वासियों ने सबसे अधिक समोसा ही ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाया था। जिसकी रिपोर्ट ने हर किसी को चौंका दिया था। यदि आपको कभी दिल्ली जाने का मौका मिले, तो आप वहां के सबसे फेमस दुकान में जाकर समोसा ट्राई कर सकते हैं। वहां का स्वाद आपके जीभ से कभी नहीं उतरेगा और आपको बार-बार वहां जाकर समोसा खाने का मन करेगा। दिल वालों की दिल्ली के हर गली-मोहल्ले में समोसे का दुकान मिल जाएगा, जहां सुबह-शाम ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है। कुछ लोग इसे वहीं खाते हैं, तो कुछ लोग इसे पैक करवाकर घर भी ले जाते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews