दिल्ली पुलिस में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 44 असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस का तबादला (Delhi Police Transfer 2026) किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया परिवार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश संजीव कुमार सहगल, एसीपी/सीबी-1, पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड, पुलिस हेडक्वाटर दिल्ली द्वारा शनिवार को जारी किया गया है।
दो एसीपी को प्रमोट किया गया है। बाकी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप सिंह को एसीपी, पीजी सेल/NED पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज कुमार ट्रैफिक को एसीपी ट्रैफिक पद का कार्यभार संभालेंगे। अमित जोशी को एसीपी DIU/NWD पद पर नियुक्त किया गया है।
श्यामजी श्रीवास्तव पीसीआर एसीपी को एसीपी, डीआईयू/आरडी पद की जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी क्राइम पद पर पद पर मैग्नेश त्यागी को नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार को एसीपी पीजी सेल एनडी पद पर भेजा गया है। एसीपी EOW पद की जिम्मेदारी अरविंद कुमार और सत्येंद्र कुमार संभालेंगे।
इन दो अधिकारियों को प्रोमोशन मिला
- संजय कुमार गौड़ को एसीपी, आरपी आरपी को प्रमोशन के बाद एसीपी सिक्योरिटी पद पर नियुक्त किया गया है।
- प्रमोशन के बाद किरण पाल राणा को चौथी बटालियन एसीपी से स्थानांतरित करके एसीपी सुरक्षा पद की जिम्मेदारी दी गई है।
इन पुलिस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
डीपीए एसीपी पद पर कार्यरत श्रीमती सीमा को एसीपी DIU/पीजी पेज/ओडी पद पर पद की जिम्मेदारी दी गई है। सीपी सेक्रेटेरिएट पुलिस हेडक्वाटर एसीपी पद का कार्यभार मनीष जोशी संभालेंगे। गगन भास्कर को एसीपी ट्रैफिक, भानु प्रताप सिंह को एसीपी डीआईयू/ओडी और संजय कुमार गुप्ता को एसीपी, NAV/DAP पद का प्रभार सौंपा गया है। तबादला सूची नीचे दी गई है।
यहाँ देखें पूरी लिस्ट





