Hindi News

Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे निदेशक उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला तथा नियंत्रकभंडार नियंत्रण विभाग, उद्योग विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं
Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने 24 एचएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में उपमंडलीय अधिकारियों (एसडीएम), परियोजना अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

इसमें नियुक्ति का इंतजार कर रहे 5 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में तैनाती दी गई, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अफसर तबादले

  1. नरेश ठाकुर सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त), एचपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला।
  2. निशांत ठाकुर अतिरिक्त सचिव (शिक्षा) को परियोजना निदेशक, एसडीएमएफ यूनिट राजस्व-डीएमसी शिमला । परियोजना निदेशक, एसडीएमएफ यूनिट राजस्व-डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार ।
  3. नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे डॉ. जितेन्द्र कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड शिमला ।
  4. जीएस नेगी अतिरिक्त सचिव मुख्यमंत्री को एचपी यूनिवर्सिटी शिमला का रजिस्ट्रार
  5. डॉ. सोनिया ठाकुर सचिव राज्य सूचना आयोग को अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास विभाग का कार्यभार।
  6. जगरनाथ ठाकुर अतिरिक्त निदेशक शहरी विकास को हिमफेड के प्रबंध निदेशक
  7. शशि पाल नेगी को एडीसी कुल्लू से बदलकर सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मंडी में रजिस्ट्रार।
  8. सुनयना शर्मा जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू को मंडी डिवीजन के मंडी में डिविजनल कमिश्नर के सहायक आयुक्त।
  9. राम प्रसाद को नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त ।
  10. चेतना खडवाल जो वर्तमान में प्रतीक्षारत थीं, को सचिव राज्य सूचना आयोग हिमाचल प्रदेश।
  11. विकास शुक्ला को कुल्लू जिले के एसडीएम से स्थानांतरित कर हमीरपुर जिले के सुजानपुर में एसडीएम।
  12. डॉ. भावना को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, शिमला में अतिरिक्त निदेशक ।
  13. पंकज शर्मा-II को कुल्लू जिले के बंजार से स्थानांतरित कर सिरमौर जिले के कफोटा में एसडीएम ।
  14. हर्ष अमरेंद्र सिंह को रामपुर में एसडीएम ।
  15. संजय कुमार को शिमला जिला में सहायक बंदोबस्त अधिकारी।
  16. नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे प्रदीप कुमार को कांगड़ा के धर्मशाला में सहायक बंदोबस्त अधिकारी ।
  17. निशांत तोमर को शिमला के रामपुर से स्थानांतरित कर कुल्लू के बंजार में एसडीएम।
  18. संकल्प गौतम को एडीसी लाहौल स्पीति से बदलकर मंडी जिले के बैजनाथ में एसडीएम।
  19. देवी चंद को बैजनाथ के एसडीएम से स्थानांतरित कर शिमला में उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त
  20. मनोज कुमार-III को लाहौल-स्पीति के उदयपुर से स्थानांतरित कर ऊना नगर निगम में संयुक्त आयुक्त नियुक्त।
  21. डॉ. संजय भगवती को शिमला के पर्यटन विकास अधिकारी पद से स्थानांतरित कर शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक ।
  22. संजीव कुमार-III  मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव ।
  23. अलीशा चौहान को लाहौल-स्पीति के उदयपुर में एसडीएम ।
  24. जगदीश शर्मा को शिमला में पर्यटन विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews