नई दिल्ली। बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस  (NDA) को मिले जनादेश के बाद भाजपा के सांसद दिग्गज नेता एमपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने X पर पोस्ट देकर आभार व्यक्त किया है। विष्णुदत्त शर्मा ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति का नतीजा है।

शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को श्रेय

विष्णुदत्त शर्मा ने बिहार में मिली इस सफलता का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेताओं को दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनात्मक कौशल का संयुक्त परिणाम है।

“भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी संगठन कौशल एवं बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” — विष्णुदत्त शर्मा, सांसद

इसके साथ ही उन्होंने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की भी सराहना की और उन्हें इस जीत के लिए बधाई दी।

‘जनता की नीतियों पर अटूट विश्वास’

सांसद शर्मा ने कहा कि NDA के पक्ष में बिहार की जनता का ‘अभूतपूर्व मतदान’ यह साबित करता है कि लोगों का सरकार की नीतियों पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा, “यह जनादेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है।”

अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘बनेगा अब विकसित बिहार’ का नारा देते हुए राज्य के विकास की कामना की और इस जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

शाह की रणनीति को ज़मीन पर उतार वीडी ने प्रभार वाली सीटों में 17 सीटों पर जीत की पक्की

आपको बता दें, सांसद वीडी शर्मा को बिहार चुनाव में आलाकमान द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वीडी ने सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन जिस बखूबी से किया वह परिणामों में साफ है।

इस जिम्मेदारी के तहत उन्हें 19 सीटों का प्रभार सौंपा गया था, जिसपर वीडी को एनडीए की जीत को सुनिश्चित करना था। संसद में इस जिम्मेदारी को न केवल बखूबी निभाया बल्कि मोदी शाह और पार्टी के भरोसे को एक बार फिर मजबूत किया।

वीडी के प्रभार की सीटों में बेगूसराय से बीजेपी के कुंदन कुमार, तेघरा से बीजेपी के राजकुमार शर्मा, बखरी से बीजेपी के सुनील महतो, चेहरिया वक्रीयापुर से जेडीयू के अक्षय कुमार, बखरी से एलजेपी के संजय परवाना, खगड़िया से जेडीयू के बाबूल मंडल, परबट्टा से एलजेपी के अमित कुमार श्रोत, अलौली से जेडीयू के रामदेव राय, हसनपुर से जेडीयू के राज कुमार राय, सिमरी बख्तियारपुर से एलजेपी के संजय कुमार सिंह, बेलदौर से एलजेपी के पृथ्वीलाल सिंह पटेल, मुंगेर से बीजेपी के कुमार प्रणय चौधरी, सूर्यगढ़ा से जेडीयू के रामानंद मंडल, बांका से जेडीयू के नित्यानंद सिंह, नवगछिया से जेडीयू के आनंद कुमार सिंह, लक्ष्मीपुर से बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा और जमालपुर से जेडीयू के नाविकेता मंडल ने केवल जीते बल्कि अच्छे से अंतर से जीते।

यह पहली बार नहीं

हालांकि यह पहली बार नहीं जब आलाकमान ने वीडी पर भरोसा किया हो, और वह उस पर खरे ना उतरे हों। बात करें मध्य प्रदेश के 2023 विधानसभा चुनाव की या 2024 लोकसभा चुनाव की, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ दोनों चुनावों में जो जीत का चौथा स्तंभ था वह वीडी शर्मा थे। वीडी ने न केवल अपनी कुशल संगठन से अमित शाह की रणनीति को हमेशा ही जमीन पर उतारा बल्कि मोदी के हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का काम भी किया है।