Hindi News

वो शोरूम पर पहुंचा, EV स्कूटी के बारे में जानकारी ली फिर टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर फरार, CCTV फुटेज वायरल

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
नीमच में एक इलेक्ट्रिक शोरूम पर एक युवक पहुंचा और उसने इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिटेल ली और फिर टेस्ट ड्राइव के बहाने से उसे लेकर फरार हो गया, शोरूम संचालक की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
वो शोरूम पर पहुंचा, EV स्कूटी के बारे में जानकारी ली फिर टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर फरार, CCTV फुटेज वायरल

नीमच में एक युवक ने इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम के मालिक को चपत लगा दी, उसने गाड़ी खरीदने के हिसाब से उसके बारे में जानकारी ली और फिर टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी को शोरूम से बाहर निकाला और उसे लेकर फरार हो गया, शोरूम मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं।

नीमच-मनासा रोड स्थित ग्राम गिरदौड़ा में श्री बालाजी इंटरप्राइजेज शोरूम से एक अज्ञात व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी और चोरी हुई अर्बन कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटी साफ तौर पर नजर आ रहा है। चोरी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

शोरूम मालिक विनोद नागदा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके शोरूम पर आया। उसने खुद को रामपुरा का निवासी बताया और कहा कि वह फिलहाल नीमच के इंदिरा नगर में रहता है। युवक ने शोरूम मालिक से कहा कि उसकी बेटी एक निजी कॉलेज में पढ़ती है वो उसके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना चाहता है। यह कहकर उसने टेस्ट ड्राइव की मांग की। टेस्ट ड्राइव के बहाने वह व्यक्ति स्कूटर लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। शोरूम मालिक और कर्मचारियों ने आसपास के गांवों और दूर-दूर तक उस अज्ञात शख्स की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस में शिकायत, आरोपी पर इनाम की घोषणा

फरार युवक को काफी तलाश के बाद शोरूम मालिक विनोद नागदा ने नीमच सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सेल्समैन गोपाल मेघवाल ने लिखित शिकायत थाने में दी है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात व्यक्ति और चोरी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटर का पता नहीं लगा पाई है।

सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस कर रही तलाश 

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी और चोरी हुई स्कूटी साफ दिख रही है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल सकती है। शोरूम मालिक ने आरोपी को पकड़वाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट  

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !