अतुल सक्सेना/ग्वालियर। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिला है। पुलिस ने शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और मार्केट से दो पहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। चोर वाहन चुरा कर कुछ लोगों को बेच देते थे और कुछ दिन गायब हो जाते थे। पुलिस ने एक मैकेनिक को भी पकड़ा है जिसने चोरी की गाड़ी का इंजन अपने ग्राहक की गाड़ी में चुपचाप लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के। कब्जे से 11 मोटर साइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार बदमाशों में एक भीम आर्मी का पदाधिकारी भी है इसके कब्जे से दो मोटरसाइकिल मिली हैं। टी आई शैलेंद्र भार्गव के मुताबिक लगातार हो रही वाहन चोरी के बाद हमने मुखबिर सक्रिय किए थे जिसके बाद पता चला कि कुछ लोग दुल्लपुर के पास बहुत सस्ते में मोटर साइकिल बेच रहा है। जिसके बाद उसे घेराबंदी उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद उनके अन्य साथी भी पकड़े गए। टी आई ने बताया कि चार चोर लोकेंद्र जाटव, अरविंद जाटव, मनीष जाटव निवासी हुरावली और हीरेंद्र जाटव निवासी पिछोर डबरा गिरफ्तार किए गए हैं जबकि वाहन खरीदार गोहद जिला भिंड निवासी रवि मौर्य, परवेंद्र घोरपडे, प्रशांत गुप्ता और गफूर अली निवासी डबरा गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें गफूर मैकेनिक है । जिसने एक ग्राहक कि गाड़ी में उसका ओरिजनल इंजन निकालकर चोरी कि गाड़ी का इंजन लगा दिया था। चोरों के पास से मास्टर चाबी के अलावा दूसरे औजार बरामद किए गए हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य आकाश और रविंद्र अभी फरार हैं पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद चोरी के और वाहन बरामद होंगे ।
वाहन चोरी कर योजनाबद्ध तरीके से ठिकाने लगाने वाले गिरोह के 8 शातिर चोर गिरफ्तार, ऐसे देते थे चोरी को अंजाम
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






