Hindi News

पन्ना जिले के बिल्हा गांव में कोदो की रोटी खाने से 9 लोग बीमार, 2 की हालत नाजुक, इलाज जारी

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
उल्टी और चक्कर आने के कारण वह इतने ज्यादा अस्त-पस्त हो गए कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में अन्य स्थानीय लोगों द्वारा सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
पन्ना जिले के बिल्हा गांव में कोदो की रोटी खाने से 9 लोग बीमार, 2 की हालत नाजुक, इलाज जारी

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जब रोटी खाने से दो परिवार के 9 सदस्य बीमार हो गए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया है,जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, तो वहीं बाकियों की स्थिति स्थिर है।

दरअसल, मामला गुन्नौर थाना क्षेत्र में आने वाले बिल्हा गांव का है। जब कोदो के आटे से बनी हुई रोटी खाकर 9 लोग बीमार हो गए, सभी को उल्टी और चक्कर की समस्या हुई थी।

गुन्नौर का मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुशवाहा परिवार में कोदो के आटे की रोटी बनी थी। वहीं, विश्वकर्मा परिवार ने कुशवाहा परिवार से कोदो का आटा मांगा और रोटियां बनाकर खाई। इसके कुछ देर बीतने के बाद एक-एक करके परिवार के सभी सदस्य बीमार पड़ने लगे। उल्टी और चक्कर आने के कारण वह इतने ज्यादा अस्त-पस्त हो गए कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में अन्य स्थानीय लोगों द्वारा सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जिला अस्पताल रेफर

इलाज के दौरान स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस के माध्यम से सभी 9 सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की हालत बहुत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, चिकित्सकों द्वारा दवाइयां दी जा रही है। साथ ही सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पुलिस को भी इस बात की सूचना दे दी गई है।

डॉक्टर ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी का कहना है कि कुल 9 लोग कोदो की रोटी खाने से बीमार हुए हैं। जिनमें 7 व्यस्त हैं, जबकि दो बच्चे हैं। जिनकी हालत गंभीर है। फिलहाल, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews