Hindi News

पन्ना: इटवांकला गांव में बाघ का आतंक, 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर किया घायल, इलाज जारी

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा जंगल में बकरियां चल रहा था। तब झाड़ियां में छिपे बाघ ने अचानक उसपर हमला कर दिया, जिससे बच्चा लहूलहान हो उठा। खबर मिलते ही ग्रामीण उठाकर उसे गांव ले आए।
पन्ना: इटवांकला गांव में बाघ का आतंक, 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर किया घायल, इलाज जारी

Alert in Damna village of Manpur buffer of Bandhavgarh Tiger Reserve

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए दिन खबरों में बना ही रहता है। चोरी, डकैती जैसे अपराधिक मामले पुलिस के लिए यहां बड़ी चुनौती बनती जा रही है। दिनदहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं, जिनमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगती है।

इसी बीच जिले के इटवांकला गांव में बाघ का आतंक फैल गया है, जहां इस जंगली जीव ने बकरी चरा रहे 10 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इलाज जारी

बाघ के हमले से घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में उसकी भाभी ने पत्थर फेंक कर बाघ को भगाया। साथ ही चीखकर ग्रामीणों को एकत्रित किया और फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा जंगल में बकरियां चल रहा था। तब झाड़ियां में छिपे बाघ ने अचानक उसपर हमला कर दिया, जिससे बच्चा लहूलहान हो उठा। खबर मिलते ही ग्रामीण उठाकर उसे गांव ले आए। साथ ही वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वहीं, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और सभी को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

लोगों में दहशत

बता दें कि इलाके में यह पहली घटना नहीं जब बाघ के हमले से बच्चा घायल हुआ है, बल्कि इससे पहले भी बाघ ने बैल पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पद चिन्हों की पहचान की जा रही है। इधर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

रेंजर ने कही ये बात

रेंजर रोहित पुरोहित ने बताया कि बाघ के हमले से बच्चों के सीने और कमर में गंभीर चोट आई है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, वन विभाग की टीम कड़ी निगरानी कर रही है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है।