Hindi News

बाड़मेर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा खंडित, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज

Written by:Neha Sharma
Published:
राजस्थान के बाड़मेर में सर्किट हाउस के पास स्थित इंदिरा सर्कल पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया और कांग्रेसजनों में गहरा आक्रोश फैल गया।
बाड़मेर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा खंडित, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज

राजस्थान के बाड़मेर में सर्किट हाउस के पास स्थित इंदिरा सर्कल पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात तत्वों ने खंडित कर दियाघटना की जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया और कांग्रेसजनों में गहरा आक्रोश फैल गयापुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की हैफिलहाल प्रतिमा को अस्थायी रूप से सुधार दिया गया है, लेकिन घटना ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है

बाड़मेर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा खंडित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की तीखी निंदा की हैउन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मX’ पर लिखा किबाड़मेर में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की मूर्ति खंडित किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक हैइंदिरा जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर किएउनके बलिदान दिवस के अगले ही दिन यह घटना होना अत्यंत निंदनीय है।” गहलोत ने आगे कहा कि बाड़मेर पुलिस को ऐसे असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और भाजपा सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश के महान नेताओं की प्रतिमाएं सुरक्षित रहें

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ इंदिरा सर्कल पर एकत्र हो गईसभी ने प्रतिमा खंडित किए जाने की निंदा की और इसे इंदिरा गांधी के अपमान से जोड़ाकांग्रेसजनों ने बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गईसाथ ही उन्होंने सर्कल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील भी कीपुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी

नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की लापरवाही पर भी नाराजगी जताईबताया गया कि सर्किट हाउस के पास स्थित यह सर्कल इंदिरा गांधी की स्मृति में बनाया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया थाशुरुआत में इसका सौंदर्यीकरण किया गया था, लेकिन समय के साथ परिषद की अनदेखी के चलते यह स्थल उपेक्षा का शिकार हो गयाकांग्रेस कार्यकर्ता केवल इंदिरा गांधी की जयंती और पुण्यतिथि पर ही इसकी देखरेख करते हैं

इस घटना के बाद शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया हैकांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की हैपुलिस टीम ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्तिहो