Hindi News

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
राजस्थान बोर्ड की ओर से दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि आसान स्टेप्स में इस रिजल्ट को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं की परीक्षा का आयोजन 12 से 28 फरवरी तक करवाया गया था। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से एक हैं तो जान लीजिए कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो विद्यार्थी रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल संभाल कर रखने होंगे।

कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की ओर से दसवीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जान लेते हैं कि यह कैसे डाउनलोड होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां होम पेज पर RBSE 10 Result 2026 की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • आप जैसे ही सारी जानकारी यहां पर डालेंगे रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और चाहे तो प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

छात्रों को मिलेंगे दो मौके

जो आधिकारिक सूचना जारी की गई है उसके मुताबिक राजस्थान बोर्ड परीक्षा का आयोजन अगले सत्र में दो बार किया जाएगा। जिन छात्रों का प्रदर्शन पहले बोर्ड परीक्षा में अच्छा नहीं होगा या वह किन्हीं दो विषय में फेल हो जाएंगे। उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस तरह से अधिकतम तीन विषय के लिए दोबारा परीक्षा दी जा सकेगी।

कितने हैं पासिंग मार्क्स

दसवीं की कक्षा में सफल होने के लिए पासिंग मार्क्स की बात करें तो सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है इसलिए छात्रों और अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews