Rajasthan Weather Forecast: आज मंगलवार को वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा एक और परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है।इसके असर से राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन जोधपुर बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।राज्य के अधिकांश भागों में 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
दौसा, भरतपुर, करौली, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन / तेज़ हवा (अपेक्षित हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
5 नवंबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम
- जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है लेकिन 5 नवंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री से. गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
- नवंबर माह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है।द्वितीय सप्ताह (7 से नवम्बर ) के दौरान राज्य अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व सामान्य से कम बारिश दर्ज होने की संभावना है। 13 नवम्बर तक राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है व द्वितीय सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
सोमवार को कहां कैसा रहा मौसम
- पिछले 24 घंटों में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज।
- सर्वाधिक बारिश देऊली, टोंक में 55 मिमी दर्ज की गई है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) November 4, 2025
https://t.co/rUEwtuJksb
आज 4 नवंबर को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) November 4, 2025





