Rajasthan Police Transfer :राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।राज्य की भजनलाल सरकार ने 1 नवंबर शनिवार देर रात को 180 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के तबादले किए हैं। इसके अलावा, प्रदेश के कई सर्किलों में सर्किल ऑफिसर (CO) और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के पदों पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
इन अफसरों के हुए तबादले
ये भी पढ़ें
1Rajasthan Weather : बुधवार से बदलेगा मौसम, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, छाएंगे बादल, 18 से 20 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट
2राजस्थान का सबसे बड़ा अफीम तस्करी नेटवर्क बेनकाब, नीमच से जुड़े तार, 5 करोड़ से अधिक की खेप, तस्कर गिरफ्तार
3बसपा नेता आकाश आनंद का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कांशीराम सीएम-पीएम बनाने वाले नेता थे
4जैसलमेर में भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर रसद विभाग की छापेमारी, कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई में गड़बड़ी के बाद गोदाम सील
- श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) संजीव चौहान का तबादला महिला अपराध अनुसंधान सेल (WCR), बीकानेर कर दिया गया है।
- विष्णु खत्री को श्रीकरणपुर पुलिस उपाधीक्षक वृत का कार्यभार सौंपा गया है।जरनैल सिंह को CO नोखा, हिमांशु शर्मा को गंगा शहर सीओ, शिवरतन गोदारा को CO सिटी और राहुल यादव को GRP का जिम्मा सौंपा गया है।
- श्रीगंगानगर, भरतपुर और जयपुर जैसे जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।बयाना, कामां और पहाड़ी थाना क्षेत्रों के DSP भी बदले गए है।
- भरतपुर DSP ग्रामीण कन्हैयालाल चौधरी और भुसावर DSP वीरेंद्र शर्मा को बनाया गया है।
जयपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ सर्किल ऑफिसर (CO) भुराराम खिलेरी का स्थानांतरण बांसवाड़ा कर दिया गया है।उनकी जगह नेमीचंद को नया CO नियुक्त किया गया।
Rajasthan Transfer Order