MP Breaking News

राजगढ़ हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। भारी बारिश के चलते सवारियों से भरी ईको वैन नाले में बह गई। वैन में 11 लोग सवार थे। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
Rajgarh Accident

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी तरह राजगढ़ जिले में रविवार रात से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिले के क‌ई कस्बे और शहर जलमग्न हो गए हैं। वहीं जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसने कई लोगों की जिंदगियां छीन ली हैं। सीएम मोहन यादव ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मुआवजे की घोषणा की है।

जानकारी अनुसार, सारंगपुर ब्लाक के पड़ाना में एक सवारियों से भरी ईको वैन नाले में गिर गई। वैन में ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे। जो पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है वहीं दो लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीम ने सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

जानकारी अनुसार, रविवार को जिले के सारंगपुर ब्लाक के पड़ाना में एक परिवार ईको कार में सवार होकर नए बाईपास से होकर देवास जिले के सतवास से सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था। इस दौरान बाईपास पर बने पुल पर बारिश का पानी भर गया था। इसके अलावा उन्हें यह भी अंदाजा नहीं था कि पुल की स्थिति क्या है? कार जैसे ही पुल पर उतरी तो पुल पर पानी का बहाव तेज होने के कारण वह असंतुलित होकर बह गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बाईपास के पुल पर काफी ज्यादा पानी भरा हुआ था। उन्होंने वैन चालक को पुल पार करने से मना भी किया था। लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी और जोखिम उठाते हुए वाहन को आगे ले गए। और पानी के तेज बहाव के कारण सवारियों से भरी वैन बह गई।

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर जताया दुख

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है एवं मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राजगढ़ जिले के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर बारिश के कारण हुई दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में लापता नागरिकों की खोजबीन जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
राजगढ़ हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा - MP Breaking News