MP Breaking News

नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुई 10 लाख की MD ड्रग्स, 5 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 100 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले में इंदौर, खरगोन और बड़वानी के 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Ratlam News

रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। ताजा मामला राज्य के रतलाम जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि रिंगनोद थाना चौकी ढोढर पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर सर्किट हाउस के सामने एक कार की तलाशी के दौरान 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने कार में सवार पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंदौर, खरगोन और बड़वानी जिले के रहने वाले हैं।

कार से बरामद हुई एमडी ड्रग्स, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार क्रमांक MP-09-AX-7430 में एमडी ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल ही सक्रिय हो गई और ढोढर में महू-नीमच फोरलेन रोड पर सर्किट हाउस के सामने घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस ने एमडी ड्रग्स और कार जब्त कर उसमें सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में फारूख मेवाती (33 वर्ष) खरगोन, अरबाज पठान (26 वर्ष) इंदौर, साहिल शेख (25 वर्ष) इंदौर, इमरान मंसूरी (24 वर्ष) बड़वानी, और शाहरूख मंसूरी (32 वर्ष) बड़वानी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और पूरे सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से बरामद हुई 10 लाख की MD ड्रग्स, 5 आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News