रतलाम में आवारा कुत्ते के हमले में 3 साल की बच्ची की मौत, घर के आंगन में खेलते समय हुआ हादसा

रतलाम जिले के पलसोड़ी गांव में आंगन में खेल रही तीन साल की मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसकी जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
रतलाम में आवारा कुत्ते के हमले में 3 साल की बच्ची की मौत, घर के आंगन में खेलते समय हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे पलसोड़ी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। गुरुवार की शाम को घर के आंगन में आराम से खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस खतरनाक हमले में बच्ची के सिर और पेट पर बहुत गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के सिलसिले में अजमेर गए हुए थे जबकि उसके दादा-दादी खेत पर काम करने गए थे। घर पर बच्ची अकेली खेल रही थी तभी यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों के दिलों में डर बैठ गया है।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़ीं आसपास की महिलाएं

जानकारी के मुताबिक जब आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया, तो उसकी चीख सुनकर आसपास के घरों की महिलाएं तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचीं। महिलाओं ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। लोगों ने बताया कि उस कुत्ते ने सिर्फ बच्ची पर ही हमला नहीं किया बल्कि आंगन में बंधी हुई एक गाय को भी अपना निशाना बनाया और उसे भी काट लिया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
रतलाम में आवारा कुत्ते के हमले में 3 साल की बच्ची की मौत, घर के आंगन में खेलते समय हुआ हादसा