इंदौर में RSS की सालाना बैठक में जुटेंगे देशभर के पदाधिकारी, 2 से 4 नवंबर तक शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

इंदौर में 2 नवंबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू होगी। वहीं तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत देशभर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
इंदौर में RSS की सालाना बैठक में जुटेंगे देशभर के पदाधिकारी, 2 से 4 नवंबर तक शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर 2026 तक इंदौर में होगी। दरअसल बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या, डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कंटेंट, बाहरी हस्तक्षेप, पर्यावरण और परिवार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

दरअसल RSS की यह सालाना बैठक मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से संघ के पदाधिकारी जुटेंगे और पिछले एक साल के कामकाज की समीक्षा करेंगे। संघ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में संगठन के आने वाले कार्यक्रमों और मौजूदा सामाजिक मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण में उठाए गए मुद्दों पर भी आगे की चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में देशभर के पदाधिकारी होंगे शामिल

वहीं इंदौर में होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभागों के प्रमुख और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा संघ के सभी 46 प्रांतों और 11 क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी भी अपेक्षित है। बैठक में प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और उनके सहयोगी पदाधिकारी शामिल होंगे। इसी तरह क्षेत्र स्तर के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और अन्य जिम्मेदार लोगों को भी बुलाया गया है। इस वजह से यह बैठक संगठन के अलग-अलग स्तरों पर चल रहे कामकाज की जानकारी साझा करने और आगे की योजना बनाने के लिहाज से अहम होगी।

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल संघ की प्रमुख बैठकों में से एक है। इसमें संगठन के काम, सामाजिक गतिविधियों और देशभर में चल रहे कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर चर्चा होती है। इस बार बैठक 2, 3 और 4 नवंबर को होगी। संघ की ओर से बताया गया है कि यह बैठक मालवा प्रांत में आयोजित की जा रही है।

RSS के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत पिछले एक साल से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक, विजयादशमी के मौके पर इन कार्यक्रमों की श्रृंखला पूरी हुई है। अब इंदौर में होने वाली बैठक में इन कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में यह चर्चा होगी कि शताब्दी वर्ष के दौरान अलग-अलग जगहों पर हुए कार्यक्रमों का संचालन किस तरह रहा और उनसे जुड़े अनुभवों से आगे के काम में क्या मदद मिल सकती है। इसके साथ ही विजयादशमी पर मोहन भागवत के उद्बोधन में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

वहीं संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में केवल संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा ही नहीं बल्कि आगे की गतिविधियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। देशभर से आने वाले पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कामकाज और अनुभवों को साझा कर सकते हैं। हालांकि बैठक के बाद किसी खास फैसले या नई योजना की घोषणा होगी या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

नशे की समस्या, डिजिटल कंटेंट पर होगी चर्चा

दरअसल इंदौर में होने वाली बैठक में युवाओं के बीच नशीली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इसके अलावा नए डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध कंटेंट, बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप और वैश्विक हालात पर भी चर्चा प्रस्तावित है। पर्यावरण सुधार और परिवार से जुड़े विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में RSS की सालाना बैठक में जुटेंगे देशभर के पदाधिकारी, 2 से 4 नवंबर तक शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा