इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षकों के तबादले, द्वारकापुरी, खजराना समेत कई थानों के प्रभारी बदले

इंदौर पुलिस विभाग में बड़ी हलचल देखने को मिली है। 14 निरीक्षकों को नया कार्यभार सौंपा गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर अमन सिंह राठौड़ ने आदेश जारी किया है।
Transfer News

Transfer News

इंदौर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 14 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें द्वारकापुरी, लसूड़िया, खजराना, रावजी बाजार, चंदननगर और सराफा समेत कई थानों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। अपराध शाखा में भी बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अमन सिंह राठौड़ ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को इसके आदेश जारी किए हैं।

इस फेरबदल में द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को रावजी बाजार भेजा गया है। उनकी जगह अपराध शाखा में पदस्थ अजय नायर अब द्वारकापुरी थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, लसूड़िया थाने से नीतू सिंह को एमआईजी थाने भेजा गया है। एमआईजी में पदस्थ सीबी सिंह को पुलिस आयुक्त कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है। लसूड़िया थाने में रक्षित केंद्र से जयसीराम बरडे को टूआईसी फर्स्ट के रूप में पदस्थ किया गया है।

खजराना, एरोड्रम और चंदननगर में भी बदलाव

संयोगितागंज थाने में पदस्थ कृष्णपाल सिंह यादव को खजराना भेजा गया है, जबकि खजराना से मनोज सेंधव को एरोड्रम थाने की जिम्मेदारी मिली है। अपराध शाखा में पदस्थ नीरज मईड़ा अब संयोगितागंज थाने में काम करेंगे।

इसी तरह चंदननगर थाने में भी बदलाव हुआ है। यहां पुलिस उपायुक्त जोन-1 कार्यालय से वेदेंद्र सिंह कुशवाहा को भेजा गया है। चंदननगर में पदस्थ तिलक करोले अब कनाड़िया थाने में जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, कनाड़िया से सहर्ष यादव को अपराध शाखा में पदस्थ किया गया है।

सराफा थाने में नया चेहरा, अपराध शाखा में तीन निरीक्षकों की एंट्री

रावजी बाजार थाने में पदस्थ दीपसिंह परमार को सराफा थाने भेजा गया है। उनकी जगह द्वारकापुरी से मनीष मिश्रा आएंगे। सराफा में पदस्थ राजकुमार तिलोरिया को अपराध शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रक्षित केंद्र इंदौर से मनोज दुबे को भी अपराध शाखा में भेजा गया है।

इस तरह अपराध शाखा में सहर्ष यादव, मनोज दुबे और राजकुमार तिलोरिया की नई पदस्थापना हुई है, जबकि वहां से अजय नायर और नीरज मईड़ा को थानों में भेजा गया है। सभी 14 निरीक्षकों की नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षकों के तबादले, द्वारकापुरी, खजराना समेत कई थानों के प्रभारी बदले