दिवाली पर पटाखों को लेकर इंदौर पुलिस सख्त, बिक्री-भंडारण पर रहेगी नजर, अधिकारियों को निर्देश जारी 

इंदौर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। दिवाली में नागरिकों की सुरक्षा सीनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पटाखा दुकानों को गाइडलाइंस का पालन करना होगा। 
Indore news

इंदौर में दीपावली पर पटाखों की बिक्री और भंडारण में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शहर के डीसीपी और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस आयुक्त ने आगामी दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण, थोक और फुटकर बिक्री के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संतोष सिंह ने कहा कि, “नवरात्रि के दौरान शहर में लाखों लोगों की आवाजाही के बावजूद आयोजन व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देर रात तक महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाएं भी प्रभावी रहीं।”

दिवाली पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब दीपावली पर भी इसी तरह सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, “पटाखों के गोदाम लाइसेंस की शर्तों के अनुसार संचालित होने चाहिए।” यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि गोदाम रहवासी क्षेत्रों में न हो। इसके अलावा इन स्थानों पर अग्निशमन उपकरणों सहित सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे।

पटाखा दुकानों के लिए गाइडलाइंस जारी

पटाखा दुकानों के लिए निर्धारित एसओपी का पालन अनिवार्य रहेगा। खतरनाक रसायनों के भंडारण को भी लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के आवागमन के लिए रास्ता, अग्निरोधी सामग्री और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जहां जरूरत होगी, वहां पानी के टैंकर और पंप की व्यवस्था भी की जाएगी। दुकानों के आसपास गैस सिलेंडर से खाना पकाने जैसी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
दिवाली पर पटाखों को लेकर इंदौर पुलिस सख्त, बिक्री-भंडारण पर रहेगी नजर, अधिकारियों को निर्देश जारी