वडोदरा से रतलाम आ रही टैंकर मालगाड़ी में आग, रेलवे की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के रतलाम में बजरंगगढ़ स्टेशन के पास शनिवार रात ऑयल ले जा रही मालगाड़ी के टैंकर में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रतलाम रेल मंडल में 3 दिन में यह तीसरा हादसा है।
रतलाम में पेट्रोल टैंकर में अचानक लगी भीषण आग, बजरंगगढ़ स्टेशन पर मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के रतलाम रेल मंडल से एक बेहद डरावनी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार रात वडोदरा से रतलाम आ रही एक ऑयल टैंक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। यह पूरी घटना बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी के टैंकर में आग देखते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेलवे अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और हड़कंप का माहौल बन गया।

आग लगते ही बजा दुर्घटना सायरन

जैसे ही रेलवे कंट्रोल को चलती मालगाड़ी में आग लगने की खबर मिली, तुरंत दुर्घटना सायरन बजा दिया गया। सायरन बजते ही रतलाम रेलवे स्टेशन से तुरंत दुर्घटना राहत ट्रेन को मौके के लिए रवाना किया गया। हालांकि राहत ट्रेन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय कर्मचारियों और दमकल की मदद से आग पर पूरी तरह पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई।

रतलाम रेल मंडल में तीन दिन में हुआ यह तीसरा बड़ा हादसा

रतलाम रेल मंडल में लगातार हादसे होने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। बीते तीन दिनों के भीतर यह लगातार तीसरा हादसा है। पहला हादसा गुरुवार रात सेजावता-बंजली बायपास फाटक पर हुआ था, जहां बंद फाटक के बीच आई कार से पैसेंजर ट्रेन टकरा गई थी। इसके बाद शुजालपुर में एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रॉली को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो रेल कर्मचारियों की जान चली गई थी।

लगातार हो रही घटनाओं से रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

तीन दिनों के भीतर लगातार हुए इन हादसों ने रेलवे प्रशासन की नींद उड़ा दी है। रेल कर्मचारियों की मौत और अब चलती मालगाड़ी के पेट्रोल टैंकर में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि रेलवे को पटरियों और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक लापरवाही और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
वडोदरा से रतलाम आ रही टैंकर मालगाड़ी में आग, रेलवे की सतर्कता से टला बड़ा हादसा