शाजापुर में दो बाईक में जोरदार टक्कर, 2 युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

शाजापुर में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवक घायल हुए हैं। जिसमें से एक के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Shajapur

मध्य प्रदेश के शाजापुर में देर रात दो बाईकों की भिड़ंत होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक का घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं। इस घटना में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। यहां एक टीआई ने युवक को सीपीआर देकर समय से अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक दो बाईकों को भिड़ंत में एक बाइक पर सवार राधेश्याम और गोविंद बैरागी घायल हुए थे। घटना के बाद थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने स्टाफ वाहन की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई है।

कैसे हुआ हादसा

घटना में घायल हुए राधेश्याम को हाथ और सिर में मामूली चोट लगी है। वहीं गोविंद बैरागी को सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरी बाइक पर सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। घायल राधेश्याम ने बताया कि वह देवास के कंपनी में काम करते हैं। अपने दोस्त गोविंद के साथ देवास के राजगढ़ जिले के खेजड़िया गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुनहरा थाने के सामने मोटरसाइकिल से टक्कर हुई।

 Shajapur

दोनों का चल रहा इलाज

सुनेरा थाने के सामने हुई घटना के बाद दोनों घायलों को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बताया कि पुलिस इन्हें लेकर अस्पताल आई थी। राधेश्याम को प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं गोविंद को सिर में चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों ही फिलहाल अस्पताल में है। वहीं दूसरी तरफ सुनेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
शाजापुर में दो बाईक में जोरदार टक्कर, 2 युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल