रतलाम में 2 जगह होगा रावण दहन, बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक

रतलाम में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनाें के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शहर में दो जगह दहन किया जाने वाला है।
Ratlam

20 अक्टूबर यानी आज विजयादशमी का पर्व मनाया जाने वाला है। आज रतलाम में मुख्य रूप से दो जगह पर रावण दहन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। यहां आतिशबाजी और बैंड की धुन के बीच 51 के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान शहर में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन भी होगा।

नेहरू स्टेडियम में रखे गए कार्यक्रम में रावण के साथ-साथ लंका का दहन भी किया जाने वाला है। यहां शाम 7 बजे से बैंड की प्रस्तुति रखी गई है। उसके बाद 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। नेहरू स्टेडियम के अलावा बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट के पुतले का दहन रखा गया है।

सरिये के स्ट्रक्चर पर बनाया रावण

इस बार नेहरू स्टेडियम और बरबड़ दोनों ही जगह बनाए गए पुतले का स्ट्रक्चर सरियों से तैयार किया गया है। दरअसल पिछले साल रावण का पुतला पूरी तरह से नहीं जला था। ट्रेन पर चढ़कर उसे पेट्रोल डालकर भी जलाया गया था। लेकिन काफी देर तक वह पूरी तरह से नहीं जला था। किसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार सरिये के स्ट्रक्चर का पुतला खड़ा किया जाने वाला है। इंदौर, राऊ और कोटा के कलाकारों ने इसे तैयार किया है। ये कहा जा रहा है कि नेहरू स्टेडियम में पुतला 20 मिनट तक जलेगा।

 Ratlam

रूट किया गया डायवर्ट

नवदुर्गा प्रतिमा का विसर्जन और दशहरा होने की वजह से रतलाम पुलिस द्वारा मंगलवार के सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं विसर्जन के रास्ते और रावण दहन स्थल के लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है।

नवदुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बंजली बाईपास स्थित तालाब में होगा। ऐसे में नंदलई फंटे से ट्रेंचिंग ग्राउंड के बीच भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वाहनों को सेजावता फंटा, बंजली तिराहा, नंदलई फंटा, ट्रेचिंग ग्राउंड के सामने, अमृतसागर बाजना बस स्टैंड रोड, संत रविदास तिराहा और प्रताप नगर ब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा।

 Ratlam

कहां से निकल सकते हैं वाहन

इस दौरान सेजावता फंटा से बांसवाड़ा जाने वाले वाहन महू नीमच रोड से पंचेड होकर बांसवाड़ा जा सकेंगे। वहीं बांसवाड़ा से मंदसौर, रतलाम और धार जाने वाले वाहन बंजली से सेजावता फंटा जा सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
रतलाम में 2 जगह होगा रावण दहन, बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक