Hindi News

भगवान राम से प्रेरित नामों पर करें बेटे का नामकरण, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेहतर नाम की तलाश करते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनके बच्चे का जीवन खुशियों से भरा रहे हैं इसलिए अक्सर भगवान के नाम पर नामकरण किया जाता है। चलिए आज श्री राम के से प्रेरित कुछ नाम जान लेते हैं।
भगवान राम से प्रेरित नामों पर करें बेटे का नामकरण, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

Baby Name: घर में नन्हे मेहमान का आगमन पूरे घर को खुशियों से भर देता है। माता-पिता ही नहीं बल्कि घर के हर सदस्य की दुनिया नन्हे बच्चों के आसपास बन जाती है। बाहर से घर में आने के बाद हर कोई सबसे पहले बच्चे के पास ही जाता है। नन्हे बच्चे की जरूरत का सभी लोग बहुत ख्याल रखते हैं। घर में होने वाले सारे काम भी उसके कंफर्टेबल होने के हिसाब से किए जाते हैं।

बच्चों के आगमन के बाद सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिनमें से एक जिम्मेदारी प्यारा नाम चुनना भी होती है। अगर आपके घर में प्यारे बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो भगवान राम के नाम से प्रेरित नाम पर नामकरण कर सकते हैं। दरअसल, नामकरण के समय अधिकतर माता-पिता अध्यात्मिक और अर्थपूर्ण नाम तलाशते हैं, जिनका बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर पड़े। यह नाम ऐसे ही हैं जो बच्चे के जीवन को बदल देंगे।

बेटे के नाम (Baby Name)

शनय

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है, जो अपने बच्चे को दे सकते हैं। जिसे कभी खत्म नहीं किया जा सके उसे यही कहा जाता है।

धृतिल

यह बहुत ही सुंदर सा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। नाम का अर्थ शांत और संयमित होता है।

अनिकृत

यह सबसे हटकर और प्यारा नाम है जिस पर नामकरण किया जा सकता है। ऊंचे कुल में जन्म लेने वाला व्यक्ति यही कहलाता है।

मेधांश

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे के लिए अच्छा साबित होगा। बुद्धि के साथ पैदा हुआ व्यक्ति यही कहलाता है।

पराग

यह एक अट्रैक्टिव नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। लोगों का उत्थान करने वाला व्यक्ति यही कहलाता है।

सर्वेश

बेटे के नामकरण के लिए यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। पूरे संसार के स्वामी को यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews