Hindi News

‘श्री’ अक्षर से बेटी को दें खूबसूरत नाम, बहुत सुंदर हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जहां बेटियों रहती हैं वहां हर समय खुशहाली छाई रहती है। अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
‘श्री’ अक्षर से बेटी को दें खूबसूरत नाम, बहुत सुंदर हैं इनके अर्थ

हर माता-पिता के लिए उनकी संतान दुनिया की सबसे कीमती चीज होती है। अपनी संतान की खुशी के लिए माता-पिता सब कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। बच्चों का पालन पोषण बहुत अच्छे तरीके से किया जाता है ताकि उसे बेहतर जीवन मिल सके। हर कोई यह भी चाहता है कि उनके बच्चे का व्यक्तित्व ऐसा हो कि सभी उसे पसंद करें और उसका मान सम्मान करें। यही कारण है कि बच्चों को बचपन से अच्छे गुण देने की कोशिश की जाती है।

किसी भी व्यक्ति में जो गुण मौजूद होते हैं वह बचपन से मिले संस्कारों के साथ व्यक्ति के नाम पर भी निर्भर करते हैं। दरअसल, हम व्यक्ति को जो नाम देते हैं उसका जीवन पर गहरा असर होता है। ऐसे में नामकरण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि उसका अर्थ सही रहे। दरअसल अगर नाम का अर्थ अच्छा होता है तो व्यक्ति में उस तरह के गुण भी आते हैं। आज हम आपको श्री अक्षर से शुरू होने वाली बच्चियों के कुछ नाम बताते हैं।

बेटियों के नाम (Baby Name)

श्रीनिधि

यह खूबसूरत नाम बेटी के लिए बिल्कुल बेस्ट रहेगा। अपार धन की देवी और समृद्धि के भंडार को यही कहा जाता है।

श्रीयशा

यह खूबसूरत नाम भी आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। जिसे हमेशा सफलता मिलती है और जो यशस्वी है उसे यही कहा जाता है।

श्रीनिका

यह बहुत प्यारा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। देवी लक्ष्मी के स्वरूप को यही कहा जाता है। सुंदरता की देवी भी इसका एक अर्थ है।

श्रीधरा

यह खूबसूरत नाम बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। पवित्रता और दया की देवी को यही कहा जाता है। यह आसानी से आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

श्रीवल्ली

यह खूबसूरत सा नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। यह भगवान मुरूगन की पत्नी का नाम है। पवित्रता की प्रतीक भी इसका एक अर्थ है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews