दिवाली (Diwali 2025) एक ऐसा त्यौहार है जो हर घर में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी अपने घरों की साज सजावट में व्यस्त रहते हैं। खरीदारी में भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। दीपावली की चमक धमक में तो हम सब व्यस्त रहते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है कि माता लक्ष्मी का वास हमारे घर में बना रहे।
दिवाली केवल अंधकार पर विजय का प्रतीक ही नहीं है बल्कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बेहतरीन मौका है। इस दिन श्री गणेश के साथ माता लक्ष्मी और सरस्वती की पूजन की जाती है। आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देते हैं जिनकी मदद से आप अपने घर में सदा के लिए माता लक्ष्मी का वास बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें
दिवाली पर इन चीजों का रखें ध्यान (Diwali 2025)
घर के कोने रखें साफ
अगर आप यह चाहते हैं कि आपके घर में माता लक्ष्मी सदा निवास करें इसके लिए घर के कोने का साफ होना भी जरूरी है। सफाई के दौरान हम अपने घर को तो चमका लेते हैं लेकिन कई बार कोने इतनी अच्छी तरह से साफ नहीं करते हैं। चाहे हमारा कमरा हो बाथरूम या फिर रसोई इसके कौन है अच्छी तरह से साफ होने चाहिए। इसके अलावा धनतेरस से लेकर छोटी दीपावली और मुख्य दीपावली तक घर के चारों कोनों में केसर चावल या फिर हल्दी और चावल की पोटली बनाकर रखें। यह सारी सामग्री त्यौहार के बाद आपके घर के पौधे में डाल देना चाहिए। अगर आप चाहे तो चावल के ढेर पर चुटकी भर हल्दी भी रख सकते हैं।
घर का केंद्र बिंदु देगा समृद्धि
पूजा घर हमारे लिए साधना का केंद्र कहलाता है लेकिन इसके अलावा हमारे घर का जो केंद्र बिंदु है वह भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। दीपावली के समय केंद्र में दीपक अवश्य रखें। इसे आप फूलों के ऊपर या फिर थाली में रखकर जला सकते हैं। इससे घर में हमेशा सकारात्मकता की रोशनी छाई रहेगी।
प्रवेश द्वारा माता लक्ष्मी का आगमन
घर का जो प्रवेश द्वार होता है उसकी साफ सफाई और सजावट बहुत आवश्यक है। यहीं से माता लक्ष्मी घर के भीतर प्रवेश करती हैं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको मुख्य द्वार पर तीन कमल के फूल और 9 गुलाब के फूल रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी।
पूजा में रखें ये चीजें
जब आप दिवाली की पूजन करेंगे उसे समय तीन चांदी या फिर सोने के सिक्के, कम से कम 500 रुपए के 3, 6 या 9 नोट जरूर रखें। सिक्के के साथ आपको दो सुपारी रखनी है जो रिद्धि और सिद्धि का प्रतीक है।
पूजन के बाद क्या करें
जब आपकी पूजा समाप्त हो जाएगी उसके बाद आपको सुपरियों सिक्कों को साबुत धनिया मिलाकर एक पोटली बना लेनी। इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। इससे साल भर माता लक्ष्मी का वास घर में बना रहेगा। अगर आप चाहते हैं की माता प्रसन्न रहें, घर में सदा सकारात्मकता, सौभाग्य और खुशहाली बनी रहे तो यह उपाय कर सकते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।