दीपावली (Diwali 2025) रोशनी और मिठाइयों का त्यौहार है। यह अपने साथ ढेर सारी खुशियां सकारात्मकता और भगवान का आशीर्वाद लेकर आता है। यह केवल दीपक जलाने और पटाखे फोड़ने का पर्व नहीं है बल्कि अपने साथ शुभ संकेत भी लेकर आता है। हर साल कार्तिक मास के अमावस्या को आने वाले इस पर्व पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव और श्रीराम की पूजा का महत्व है।

इस दिन हम सुख समृद्धि की प्राप्ति करने और भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजन अर्चन तो करते ही हैं लेकिन ऐसा भी कहा जाता है कि अगर हमें कुछ खास चीज दिख जाती है तो शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। चलिए हम आपको बता देते हैं कि किन 5 चीजों का दिवाली के दिन दिखना बेहद शुभ माना जाता है।

दिवाली पर दिखा उल्लू (Diwali 2025)

धार्मिक मान्यताओं में उल्लू को भगवान लक्ष्मी का वाहन कहा गया है। अगर दिवाली के दिन विशेष कर रात में आपको उल्लू दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है की माता लक्ष्मी आपकी तरफ आकर्षित हो रही है और आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है। उल्लू को देखने से व्यक्ति को अपने कार्य और आर्थिक बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। यह घर में खुशियों की बहार लेकर आता है।

हाथी का दिखना

दीपावली के दिन हाथी दिखना भी बहुत शुभ माना गया है। सनातन धर्म में इसे शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर इस दिन आपको हाथी दिख जाए तो यह संकेत है की माता लक्ष्मी आपसे पूरी तरह से प्रसन्न हैं।

माता लक्ष्मी का सपना

दिवाली के दिन अगर सपने में आपको माता लक्ष्मी के दर्शन हुए हैं तो यह भी शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि अब आपके ऊपर श्री की कृपा बरसने वाली है। जीवन की सारी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है और घर में सुख समृद्धि और धन का आगमन होने वाला है।

छछूंदर का नजर आना

छछूंदर को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मान्यता है। इसके घर में आने को कोई अच्छा बताता है तो किसी का कहना होता है कि यह शुभ नहीं है। दिवाली के दिन इसका दिखना बहुत शुभ माना गया है। अगर आपको यह दिखाई दे तो आमदनी में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। ये व्यक्ति को आय के नए स्रोत प्राप्त होने का इशारा है।

गाय का दिखना बहुत शुभ

गाय को वैसे भी माता के रूप में पूजा जाता है। इसे समृद्धि के प्रतीक के तौर पर पहचाना जाता है। अगर दिवाली के दिन आपको अपने घर के आसपास या फिर रास्ते में कहीं जाते समय गाय दिख जाती है तो समझ लीजिए कि अब सुख शांति और सौभाग्य घर में आने वाला है। अगर शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस दिन गाय की पूजन भी कर सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।