Hindi News

14 मार्च से शुरु होगा खरमास, नहीं होंगे शादी, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इस वर्ष 14 मार्च 2025 को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास आरंभ हो जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
14 मार्च से शुरु होगा खरमास, नहीं होंगे शादी, गृह प्रवेश और मांगलिक कार्य, जानें शुभ मुहूर्त

March 2025 Shadi Vivah Muhurat : हिंदू धर्म में प्रत्येक चीज का विशेष महत्व होता है। शादी-विवाह भी उन्हीं में से एक है। आज के आर्टिकल में हम आपको मार्च के महीने में वेडिंग डेट्स के बारे में बताएंगे।

दरअसल, साल में दो बार खरमास आता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों का आयोजन वर्जित माना जाता है। देखें मार्च का डेट यहां…

14 मार्च से शुरू हो जाएगा खरमास

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष 14 मार्च 2025 को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास आरंभ हो जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब जाकर मांगलिक कार्यों वापस शुरू हो पाएंगे। बता दें कि खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। अन्यथा, शुभ फलों की प्राप्ती नहीं होती है।

विवाह मुहूर्त

  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2025 के दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का दिन होगा, जो विवाह के लिए शुभ माना जाता है।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2025 के दिन भी विवाह के लिए शुभ संयोग है। उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का मेल इस दिन को विवाह के लिए उत्तम बनाता है।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ-साथ रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन प्रीति योग भी रहेगा, जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 7 मार्च 2025 के दिन मृगशिरा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा, जिससे वैवाहिक जीवन सुखद और समृद्ध रहने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2025 को मघा नक्षत्र और रवि-शिव योग का मेल विवाह के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। यह संयोग दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला होगा।

गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

इसके अलावा, यदि गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो मार्च के महीने में 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च और 14 मार्च शुभ है। इन तिथियों पर गृह प्रवेश करने से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews