Hindi News

मेहनत के दम पर तेजी से सफलता हासिल करती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बन जाती हैं अमीर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
मेहनत के दम पर तेजी से सफलता हासिल करती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बन जाती हैं अमीर

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करती है। इसमें जन्मतिथि से निकले हुए मूलांक के आधार पर व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जाती है। जन्मतिथि के अंकों का जो जोड़ होता है वही मूलांक कहलाता है जो अलग-अलग ग्रह से संबंधित है। जब हमें व्यक्ति के बारे में पता करना होता है तो ज्योतिषी के जरिए हम उसकी राशि देखते हैं। लेकिन अंक ज्योतिष में व्यक्ति का मूलांक देखा जाता है। आज हम आपको कुछ खास तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं जो अपनी मेहनत के दम पर बहुत तेजी से अमीर बन जाते हैं। हम यहां पर आपको कुछ तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में बता रहे हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 कहलाता है। इस अंक का संबंध शुक्र ग्रह से है जो व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है।

कैसा होता है जीवन

  • इन तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन की बात करें तो यह काफी अमीर होते हैं और सुख सुविधाओं में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
  • अंक ज्योतिष में इन लोगों के बारे में दिए का वर्णन के मुताबिक यह जैसे-जैसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे सफलता उनके नजदीक आती है और यह धन हासिल करते हैं।
  • अपनी मेहनत के दम पर इन्हें जल्द ही ढेर सारी शानो शौकत की चीज मिल जाती है और ये आलीशान जिंदगी जीते हैं।
  • इस मूलांक की लड़कियां मेहनती और जुझारु किस्म की होती हैं। इनको मेहनत का परिणाम इन्हें तेजी से मिलता है और ये बहुत जल्दी धन हासिल कर लेती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews