Hindi News

पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूलों का करें सही इस्तेमाल, इस तरह से बनाएं खाद, जानें विधि

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पूजा के लिए कुछ जरूरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें घी, दीपक, बाती, अगरबत्ती, रोड़ी, चंदन, सिंदूर, फूल, प्रसाद, आदि शामिल है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूलों का करें सही इस्तेमाल, इस तरह से बनाएं खाद, जानें विधि

Make Compost from Flowers offered during Puja : हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का काफी ज्यादा महत्व है। यहां लगभग सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। संस्कृति और विरासत समेटे भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल है, जहां सालों भर लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मन्नत भी मांगते हैं।

भारत में धार्मिक स्थल से लेकर ऐतिहासिक स्थल, समुद्री बीच से लेकर पहाड़ की वादियां लोगों का मन मोह लेती है। एक से बढ़कर एक मंदिर हमारे देश में स्थित है, जिसकी शैली, नक्काशी काफी ज्यादा अद्भुत और पुरानी है, जो अपने साथ गौरवशाली इतिहास समेटे हुए हैं। इसके बारे में लोगों को जानकारी हासिल करने की भी काफी ज्यादा अभिलाष होती है।

पूजा के दौरान चढ़ाए फूलों को ना फेंकें

अमूमन पूजा के लिए कुछ जरूरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें घी, दीपक, बाती, अगरबत्ती, रोड़ी, चंदन, सिंदूर, फूल, प्रसाद, आदि शामिल है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में सभी देवी-देवताओं से जुड़े फूलों की जानकारी दी गई है कि किस देवता को कौन सा फूल प्रिय है। यह सभी कई धर्म ग्रंथो में जानने को मिलेगा। वहीं, कुछ लोग पूजा होने के बाद उस फूल को उठाकर फेंक देते हैं। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि से गलत माना जाता है।

बनाएं खाद

आपको बता दें कि पूजा में चढ़ाए गए फूलों को बाद में क्या करना चाहिए। आप इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर सकते हैं, लेकिन इससे पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही नदी में गंदगी बढ़ती है। आप पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूलों का खाद बना सकते हैं।

विधि

इसके लिए आपको रोजाना पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूलों को एकत्रित करना है। ऐसा करने से फूल मिट्टी में मिल जाएंगे और भगवान का निरादर भी नहीं होगा। इस खाद का इस्तेमाल आप खेती के लिए भी कर सकते हैं, जो कि काफी उपजाऊ होती है। इस तरह आप घर पर ही फूलों से बना खाद तैयार कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)