Hindi News

नंबर 9 का कमाल, इससे जुड़े आसान उपाय जीवन में लाएंगे पॉजिटिव एनर्जी और तरक्की

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
फेंगशुई हमें अपने आसपास मौजूद चीजों के जरिए जीवन में पॉजिटिविटी लाने के तरीके बताता है। नंबर 9 को इसमें काफी खास माना गया है। कुछ खास उपाय से आप भी इस नंबर की पॉजिटिव एनर्जी अपने जीवन में ला सकते हैं।
नंबर 9 का कमाल, इससे जुड़े आसान उपाय जीवन में लाएंगे पॉजिटिव एनर्जी और तरक्की

जिस तरह से हम वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण मानते हैं उस तरह से फेंगशुई का भी हमारी जिंदगी में बहुत महत्व है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें दिए गए उपायों के सहारे हम अपने आसपास की एनर्जी को पॉजिटिव बना सकते हैं। आपको यह थोड़ा हैरत भरा लगेगा लेकिन फेंगशुई और नंबरों का आपस में काफी गहरा कनेक्शन है।

नंबर अपने अंदर एक एनर्जी लिए हुए होते हैं। कुछ नंबर ऐसे होते हैं जो अपने साथ पॉजिटिविटी और सुख समृद्धि लेकर आते हैं। फेंगशुई के नजरिये से नंबर 9 को काफी महत्व दिया गया है। इसे सबसे पावरफुल और शुभ माना गया है। यह एंजल नंबर के तौर पर पहचाना जाता है और कहा जाता है कि इसकी मदद से व्यक्ति को सफलता मिलती है। चलिए आज इस बारे में जानते हैं।

क्या है नंबर 9 का मतलब

फेंगशुई में नंबर 9 को नई शुरुआत और काम की सफलता के रूप में देखा जाता है। अगर आपको यह नंबर बार-बार दिखाई दे रहा है या फिर आपका ध्यान अपने आप ही इस पर चला जाता है तो यह समझ लीजिए की किसी अच्छी चीज की शुरुआत होने वाली है। यह आने वाले समय में मेहनत का फल जल्दी देने के प्रतीक के रूप में पहचाना जाता है। अगर यह आपको दिख रहा है तो इसे पॉजिटिव संकेत समझ सकते हैं।

क्यों है शुभ

नंबर 9 को ग्रोथ और सफलता से जोड़कर देखा जाता है। यह पैसों के मामले में भी लकी होता है। यह जिंदगी में अच्छे मौके लेकर आता है और पैसों के मामले में भी लकी साबित होता है। इसके देखने का मतलब है कि जिंदगी में आगे बढ़ाने के रास्ते खुल रहे हैं। इस नंबर के लकी होने की वजह से कुछ लोग इसे अपने मोबाइल या फिर गाड़ी के नंबर में रखते हैं।

इसमें है पॉजिटिव एनर्जी

नंबर 9 को पॉजिटिविटी के रूप में देखा जाता है। इसकी एनर्जी मोटिवेट करने का काम करती है। अगर जीवन में कुछ हासिल करना है या फिर लक्ष्य बड़ा है तो इसे अपनी जिंदगी में कहीं ना कहीं जरुर जगह देना चाहिए। स्पिरिचुअल ग्रोथ के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया है।

कैसे करें नंबर 9 से जुड़े उपाय

अगर आप नंबर 9 की एनर्जी को अपनी लाइफ में लाना चाहते हैं तो कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं। आप अपने घर में नौ दीपक जला सकते हैं अपने पास 9 सिक्के रख सकते हैं। जिस जरूरी काम को पूरा करना चाहते हैं या आपका जो लक्ष्य है उसे लगातार 9 दिन तक कर सकते हैं। भगवान की पूजा करते समय उन्हें 9 फूल अर्पित कर सकते हैं। इस तरह से नंबर 9 की पॉजिटिव एनर्जी आपके जीवन की नकारात्मकता को दूर करने का काम करेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews