Hindi News

हनुमान जयंती पर इन चीजों का लगाएं भोग, सारे दुख दूर करेंगे संकट मोचन, पूरी होगी हर मनोकामना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ करने के साथ कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है। चलिए जान लेते हैं कि किन चीजों से प्रभु को प्रसन्न किया जा सकता है।
हनुमान जयंती पर इन चीजों का लगाएं भोग, सारे दुख दूर करेंगे संकट मोचन, पूरी होगी हर मनोकामना

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। ये वही दिन है जब श्री राम के अनन्य भक्त बजरंगबली का जन्म हुआ था। यही वजह है कि आज पूजा पाठ करने और संकट मोचन को उनका प्रिय भोग लगाने की विशेष मान्यता मानी गई है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जो व्यक्ति हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। केसरी नंदन प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे कष्टों का अंत हो जाता है। चलिए जानते हैं कि हनुमान जयंती के दिन आप किस तरह से बजरंगबली को प्रसन्न कर सकते हैं।

हनुमान जी को अर्पित करें गुड़ और चना

हनुमान जयंती के दिन गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाने की विशेष मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें बहुत प्रिय है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है उन्हें यह प्रसाद जरूर चढ़ाना चाहिए।

नारियल का भोग

किसी भी पूजा पाठ में हम नारियल का इस्तेमाल जरूर करते हैं। हनुमान जयंती के दिन भी नारियल का भोग जरूर लगाना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसकी सारी मनोकामना है पूरी हो जाती है। अगर आर्थिक संकट से मुक्ति पाना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत कारगर है।

लड्डुओं का भोग

गणपति जी की तरह हनुमान जी को भी लड्डू बहुत पसंद है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक माता अंजनी हनुमान जी को लड्डू बनाकर खिलाया करती थी। कुछ पुरानी कथाओं में इस बात का उल्लेख मिलता है कि वनवास से अयोध्या वापस आने के बाद माता सीता ने भी उन्हें लड्डू बनाकर खिलाएं थे। उन्हें विशेष रूप से चूरमा, बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाता है।

आम का भोग

हनुमान जी को आम बहुत पसंद है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन इसका भोग लगाना शुभ फल देने वाला रहेगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब वह माता सीता का पता लगाने के लिए लंका पहुंचे थे। तब अशोक वाटिका में उन्होंने यह फल देखा था। ये उन्हें बहुत स्वादिष्ट लगा और वापस लौटते समय वह भगवान राम के लिए आम लेकर आए थे।

पान का बीड़ा

अगर आप बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें। इतना ध्यान रखें कि इस पान में चूना नहीं होना चाहिए। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। इसका मतलब है कि अब आप सारी जिम्मेदारी हनुमान जी को सौंप रहे हैं। ये भोग मनचाही इच्छा को पूरा करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews