बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कक्षा दसवीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो छात्र मुख्य परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हुए हैं या फिर उन्हें सफलता नहीं मिली है वह इन दोनों परीक्षाओं के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। बोर्ड के इस कदम से उन छात्रों को अपना रिजल्ट सुधारने का मौका मिलेगा जिनके एक या दो विषय में कम नंबर आए हैं।
अगर आप भी बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंट या स्पेशल परीक्षा देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाकर अपना आवेदन करना होगा। यह दोनों ही परीक्षाएं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चलिए आपको इसकी जानकारी देते हैं।
कौन दे सकता है कंपार्टमेंट एग्जाम
कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन उन लोगों के लिए किया जाता है, जो बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुए हैं। ऐसे छात्रों को साल बर्बाद किए बिना उन विषयों की परीक्षा वापस देकर आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इससे वो अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।
कैसी है स्पेशल परीक्षा
बोर्ड द्वारा स्पेशल परीक्षा का आयोजन उन छात्रों के लिए किया जा रहा है। जो किसी जरूरी कारण या फिर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए थे। कई बार ऐसा होता है कि ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है कि परीक्षा देने से वंचित रह जाते हैं। हालांकि इस परीक्षा में बोर्ड द्वारा 2023-24 बैच के छात्रों को केवल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, रिटेल और आईटी जैसे प्रोफेशनल विषयों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कूल क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद परीक्षा का प्रकार, जरूरी विवरण, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। सारी जानकारी अच्छी तरह से देखने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। बोर्ड की ओर से यह साफ तौर पर कहा गया है कि आवेदन स्कूल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विशेष परीक्षा के लिए छात्र अधिकतम दो विषय चुन सकते हैं इससे उन्हें कमजोर विषय में सुधार का मौका मिलेगा।
आवेदन का शुल्क
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए यह 1010 और अन्य श्रेणी के लिए 895 निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से यह भुगतान किया जा सकता है। जब आपका आवेदन कंफर्म हो जाए तो रसीद डाउनलोड करना ना भूलें।






