Hindi News

Exam Calendar 2026: अप्रैल में आयोजित होंगी जेईई मेंस, UPSC NDA समेत 12 बड़ी परीक्षाएं, यहाँ देखें लिस्ट 

Published:
अप्रैल में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली हैं। तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 2 अप्रैल से जेईई मेंस की शुरुआत होगी। आइए जानें कब कौन-सा एग्जाम होगा?
Exam Calendar 2026: अप्रैल में आयोजित होंगी जेईई मेंस, UPSC NDA समेत 12 बड़ी परीक्षाएं, यहाँ देखें लिस्ट 

छात्रों और भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के अप्रैल का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस महीने कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस सूची (Exam Calendar 2026) में यूपीएससी, एनटीए, बीपीएससी और कर्मचारी चयन आयोग के एग्जाम शामिल हैं। तारीख भी घोषित हो चुकी है। 2 अप्रैल को ज्वाइंट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 (JEE Main 2026) होगी।

जेईई मेंस देश की बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसका दूसरा सेशन 2 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्राप्त स्कोर और रैंक के जरिए देशभर के विभिन्न एनआईटी, आईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक/बीई/, बी.आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलता है। इसका स्कोर जेईई एडवांस्ड के लिए भी अनिवार्य होता है।

यूपीएससी की परीक्षाएं 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन यूपीएससी एनडीए/एनए और यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस परीक्षा (UPSC CDS 2026) का आयोजन अप्रैल में करने जा रहा है। दोनों ही एग्जाम एक ही दिन यानी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे। एडमिट कार्ड इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकते हैं। इसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एसएससी की परीक्षाएं 

कर्मचारी चयन आयोग अप्रैल में एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 और एसएससी सीएचएसएल टियर 2 का आयोजन करने जा रहा है। तारीख भी घोषित हो चुकी है। एसएससी जेई पेपर 2 का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 4 अप्रैल को जारी होंगे। एसएससी CHSL टियर 2 का आयोजन 10 अप्रैल को होगा, प्रवेश पत्र 7 अप्रैल को उपलब्ध होंगे। हॉल टिकट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर डाउनलॉस कर सकते हैं।

यहाँ देखें अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट 

  • 2 अप्रैल से 8 अप्रैल- जेईई मेंस सेशन 2
  • 3 अप्रैल- एमओआईएल मैनेजमेंट ट्रेनिंग परीक्षा
  • 7 अप्रैल-  एसएससी जेई पेपर-2
  • 10 अप्रैल- एनआईओएस 10वीं और 12वीं थ्योरी परीक्षा, एसएससी सीएचएसएल टियर-2
  • 11 अप्रैल 2026- आरबीआई अस्सिटेंट प्रारंभिक परीक्षा
  • 12 अप्रैल- यूपीएससी एनडीए/एनए-1 और यूपीएससी सीडीएस-1
  •  14 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक- बीपीएससी एईडीओ
  • 26 अप्रैल- हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा
  • 28 अप्रैल से लेकर 3 मई- VITEEE 2026
  • 25 अप्रैल 2026- एनसीएचएम जेईई 2026 (होटल मैनेजमेंट)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews