Hindi News

योगी का सपा पर हमला, “जिन लोगों को रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी, उनके लिए अंधेरा ठीक था, हम तो सूर्य के उपासक हैं”

Written by:Atul Saxena
Published:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 18 नगर निकाय को हमने सेफ सिटी के रूप में Integrated Command and Control Center के साथ जोड़कर CCTV से पूरी तरह कवर किया है।
योगी का सपा पर हमला, “जिन लोगों को रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी, उनके लिए अंधेरा ठीक था, हम तो सूर्य के उपासक हैं”

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने कहा हम लखनऊ को Clean City-Green City के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जबकि 2017 के पहले ऐसी कोई सोच नहीं थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय के कारण आज उत्तर प्रदेश नई उड़ान भर रहा है आज लखनऊ स्वच्छता रेंकिंग में देश में टॉप 3 में शामिल हुआ है पिछली सरकार पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनैतिक कचड़े को उठाकर फेंका और परिणाम आपके सामने हैं, उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश का हर शहर साफ सुथरा दिखाई देता है जबकि पहले जगह जगह कूड़ा दिखाई देता था क्योंकि पीची सरकारों को सोच भी वैसी ही थी।

योगी ने कहा आज हम डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की बात कर रहे हैं लखनऊ को Clean City-Green City के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं क्या ये 2017 के पहले संभव था नहीं क्योंकि उनकी सोच ही वैसी नहीं थी जो लोग सत्ता में थे उनके कारनामे कूड़े से भरे हुए थे, उनकी सोच भी वैसी ही थी जिसका नतीजा ये था उत्तर प्रदेश में बीमारियों होती थी लोग संक्रमण का शिकार होते थे , उन लोगों ने य हालात कर दिए थे कि उत्तर प्रदेश को ही बीमार रही बना दिया था।

योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर तंज 

समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार को घेरते हुए योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में स्ट्रीट लाईट पीली हेलोजन लाईट हुआ करती थी जो बिजली भी ज्यादा खाती थी और उनमें जब कीड़े भर जाते थे तो उनके नीचे से निकलना भी मुश्किल होता था क्योंकि उसमें से बदबू आती थी ये पिछली सरकारों के लिए तो आची थी क्योंकि उन्हें लाईट ही नहीं देनी होती थी एक बार लग गई तो कई साल तक देखना नहीं जले या ना जले।

आज उत्तर प्रदेश की सडकों पर दूधिया रौशनी है 

योगी आगे बोले जब हम आये तो हमें तय किया कि जनता को 24 घंटे बिजली देनी है, सडक पर उजाला करना है इसलिए एक जैसी लाईट होनी चाहिए इसलिए हमें एलईडी लाईट लगवा दी, योगी ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को रात के अंधेरे में डकैती डालने की आदत थी, उनके लिए अंधेरा ठीक था, हम तो सूर्य के उपासक हैं इसलिए हमने सभी नगर निगमों में एलईडी स्ट्रीट लाईट लगाई और खास बात ये कि इसमें सरकार के एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ।

 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews