जेईई मेंस सेशन-2 (JEE Main 2026) का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक होगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडवाइजरी जारी की है। 4 अप्रैल तक की परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें शिफ्ट, कोर्स, तारीख, वेन्यू, समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम, जरूरी गाइडलाइंस और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है। जिसका पालन अनिवार्य होगा।
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहले से ही विजिट करने की सलाह दी गई है। ताकि एग्जाम के दिन यहां पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। जिन छात्रों ने आधार के जरिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया, उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहुंचने की सलाह दी गई है। ताकि परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक रिकॉर्ड अच्छे से हो सके। वहीं जिन अभ्यर्थियों से आधार से पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा के लिए इसे अनलॉक स्टेटस में रखना होगा।
क्या ले जाएं और क्या नहीं?
- परीक्षा के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड की A4 साइज प्रिंटेड कॉपी लेकर जानी होगी। इसके अलावा दो पासपोर्ट फोटोग्राफ रखना भी अनिवार्य है। जिसमें से एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जैसा होगा। जिसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा। इसके अलावा एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जाने की जरूरत होगी।
- पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को PwD/PwBD सर्टिफिकेट/UIDI कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा।
- यदि कैंडीडेट्स की लाइव तस्वीर एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उनके आधार में मौजूद तस्वीरों से मैच नहीं हुई है या जिन्होंने किसी दूसरे पहचान पत्र का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन किया था। उन्हें प्रिंसिपल या किसी क्लास-1 गैजेट ऑफिसर जैसे कि तहसीलदार/रेवेन्यू ऑफिसर/एसडीएम/डीएम या इंडियन एंबेसी की क्लासिक गैजेट-1 ऑफिसर से साइन किए गए जरूरी सर्टिफिकेट ऑरिजिनल रूप में लाने होंगे।
- उम्मीदवारों को इंस्ट्रूमेंट/ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी प्रकार का पेपर, स्टेशनरी या लिखित सामग्री, खाने पीने की चीज, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल्स, लॉग टेबल्स, कैमरा, घड़ी और अन्य किसी प्रकार की मैटेलिक चीज या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/डिवाइस एग्जामिनेशन हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन बातों का भी रखें ख्याल
- सभी उम्मीदवारों को अपने कीमती चीजों को परीक्षा केंद्र के बाहर रखना होगा।
- मधुमेह छात्रों को शुगर टैबलेट/ फल और ट्रांसपेरेंट वाटर बोतल के साथ परीक्षा केंद्र में शामिल होने की अनुमति होगी। लेकिन इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में होनी चाहिए।
- परीक्षा के दौरान कोई छात्र ब्रेक लेता है तो उसे दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा।
- एग्जामिनेशन हॉल में ही A4 साइज रफ पेपर सीट उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसके टॉप पर रोल नंबर और नाम लिखना अनिवार्य होगा। सीट को परीक्षा खत्म होने के बाद ड्रॉप बॉक्स में डालना अनिवार्य होगा।
- पूरी तरीके से भरे गए एडमिट कार्ड को भी ड्रॉप बॉक्स में छोड़ना होगा।
- सिख उम्मीदवारों को परीक्षा परिसर में धार्मिक चीज जैसे कि कड़ा और कृपाण ले जाने की अनुमति होगी।






