अंक ज्योतिष (Numerology ) में जन्मतिथि के जरिए कई चीजों का उल्लेख दिया गया है। अगर हम अपने या फिर किसी व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो अंकों के माध्यम से सब कुछ पता कर सकते हैं। अंकों के जरिए कुछ भी जानने के लिए हमें बस मूलांक का ज्ञान होना जरूरी है। शास्त्रों के मुताबिक के मूलांक 1 से 9 के बीच की संख्या होती है जो नौ ग्रहों से संबंधित है।
नौ ग्रह हमारे जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन ग्रहों की स्थिति को हम अंकों के माध्यम से भी समझ सकते हैं। अक्सर व्यक्ति के मन में इस बात का असमंजस होता है कि वह भाग्यशाली है या नहीं या फिर आगे जाकर वह किन परिस्थितियों का सामना करेगा। आज हम आपको सबसे भाग्यशाली जन्मतिथि के बारे में बताते हैं। इन तिथियों में जन्मे लोग दिल के राजा होते हैं। चलिए आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।
मूलांक 1 (Numerology)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। अंक ज्योतिष में से सूर्य का अंक बताया गया है जो इन्हीं लीडरशिप क्वालिटी देने का काम करता है। उनका सूर्य की विशेष कृपा होती है और यह सौभाग्य प्राप्त करते हैं। दरअसल सूर्य ग्रहण का राजा है और इन लोगों का व्यक्तित्व भी राजाओं की तरह होता है।
दिल से होते हैं शाही
हमारे आसपास कई तरह के लोग रहते हैं। इनमें से कुछ बहुत नर्म दिल के होते हैं और कुछ के मन में बिल्कुल भी दया नहीं होती। मूलांक 1 के लोगों की बात करें तो यह बहुत ही शाही दिल के होते हैं। इनके मन में दया भाव हमेशा बना रहता है। यह गुप्त रूप से लोगों की मदद करते हैं। उनकी इस आदत की वजह से भगवान से इन्हें बहुत कुछ मिलता है।
ये होते हैं भाग्यशाली
इन तिथियों में जन्म लेने लाने वाले लोग कुछ ग्रहों की विशेष कृपा हासिल करते हैं। इन ग्रहों की कृपा से यह भाग्यशाली बनते हैं। मूलांक एक पर सूर्य की कृपा होती है जो इन ऊंचा पद, प्रसिद्धि और अपार धन दौलत देता है। उनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है। इन्हें बहुत भाग्यशाली माना गया है।
आकर्षक होता है व्यक्तित्व
इन तिथियों में जन्म लेने वाले लोग बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। दरअसल, सूर्य के गुण इन्हें आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी बनाते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी स्टाइलिश होता है जिसकी वजह से लोग इनकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
इनमें होते हैं लीडर के गुण
इन लोगों के अंदर बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी मौजूद होती है। यह किसी भी चीज का नेतृत्व था बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। बचपन में स्कूल में मॉनिटर बना हो या फिर बड़े होकर कार्य क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी संभालना यह हर चीज में माहिर होते हैं।। अपनी इस क्वालिटी की वजह से यह जिस भी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं वहां उच्च स्थान प्राप्त करते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





