अंक ज्योतिष (Numerology) एक ऐसी विद्या है जो अंकों के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में जानकारी देती है। अगर हमें किसी व्यक्ति के अंदर मौजूद गुणों या फिर उसके आने वाले समय के बारे में जानना है तो अंकों के माध्यम से हम सब कुछ पता कर सकते हैं। ज्योतिष में इन अंकों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है।
जिस तरह से हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध है। उस तरह से अंकों का भी अलग अलग ग्रहों से संबंध बताया गया है। आज हम आपको उन मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जिनका शुक्र ग्रह बहुत मजबूत होता है। शुक्र की कृपा से इन्हें अपने जीवन में कभी भी धन दौलत या सुख समृद्धि की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
ये भी पढ़ें
मूलांक से खुलते हैं राज (Numerology)
अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक का उल्लेख दिया गया है, जो नौ ग्रहों से जुड़े हुए हैं। हर अंक की कोई ना कोई कमी या खासियत होती है। हर व्यक्ति अपने स्वामी ग्रह से प्रभावित होता है, जिससे व्यक्तित्व का पता चल जाता है। चलिए आज शुक्र से जुड़े हुए लोगों के बारे में जान लेते हैं।
बहुत अमीर होते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 के लोगों का उल्लेख मिलता है। यह अंक शुक्र से जोड़कर देखा गया है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक यही कहलाता है। इन लोगों पर माता लक्ष्मी के विशेष कृपा होती है। इन्हें कभी भी धन दौलत की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
इनका शुक्र होता है मजबूत
मूलांक 6 के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र की कृपा से इन्हें खूब सुख समृद्धि, धन दौलत, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह अपने जीवन में हर तरह की सुख सुविधा प्राप्त करते हैं। इनका शुक्र बहुत अधिक मजबूत होता है।
होते हैं आत्मविश्वासी
इस मूलांक के लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर यह जीवन के हर कदम पर सफलता हासिल करते हैं। यह मेहनत करने से कभी पीछे नहीं होते और यह चीज इन्हें खूब सफलता भी दिलाता है। यह मान सम्मान से भरी हुई जिंदगी जीते हैं।
भीड़ में बनाते हैं पहचान
अपने कॉन्फिडेंस के दम पर यह लोगों के भीड़ में एक अलग पहचान हासिल करते हैं। दरअसल, इनकी पर्सनैलिटी काफी दमदार होती है जो लोगों को आकर्षित करने का काम करती है। इनका सरल स्वभाव हर कोई पसंद करता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।