शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिन से जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे हुए हैं। यहां कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन भी चल रहा है और उन्होंने इस पार्टी को अपना समर्थन दिया है। अब CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोनम की हेल्थ के बारे में जानकारी दी और बताया है कि उनकी मांसपेशियां कमजोर होने लगी है और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है।
सोशल मीडिया के जरिए अभिजीत ने कहा कि वांगचुक का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है उनका ब्लड प्रेशर 109/70 बना हुआ है। दीपके ने यह भी बताया है कि उन्होंने वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। अब इस मुद्दे पर महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
कैसी है सोनम वांगचुक की हालत
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया हैंडल पर वांगचुक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उनका हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा उनकी मांसपेशियां कमजोर होने लगी है। उन्हें दर्द हो रहा है। बाकी सब लोगों की तरह मैंने भी उनसे अनशन तोड़ने की गुहार लगाई। उन्होंने शांत स्वभाव से जवाब दिया कि मुझे अनशन तोड़ने के लिए मत कहो सरकार से पूछो कि वह बातचीत शुरू क्यों नहीं कर रहे।
आगे अभिजीत ने कहा कि उन्होंने सरकार से यह अपील की है कि विरोध प्रदर्शन को अहंकार की लड़ाई में ना बदले क्योंकि मानव जीवन दांव पर लगे हैं। उन्होंने कहा प्रदर्शन केवल जवाबदेही की मांग करता है गलती स्वीकार करना कमजोरी के निशानी नहीं है यह जवाबदेही और सुधार की इच्छा का प्रतीक है।
Day 17 of Sonam Sir’s Hunger-Strike.
He has started losing muscle mass and is in immense pain. Like everyone else, I begged him to end his fast.
He calmly replied, “Don’t ask me to end my fast. Ask the govt why they won’t even have a dialogue.” pic.twitter.com/xPKFqJz4vL
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 14, 2026
महुआ मोइत्रा ने की ये मांग
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा ‘सोनम सर आपके अनशन से न्याय की लड़ाई में देश के युवा एकजुट हो गए हैं। आपका लक्ष्य पूरा हो गया है। सरकार को आपकी या करोड़ों युवाओं की जान की कोई परवाह नहीं है लेकिन आपकी जान हमारे लिए मायने रखती है। कृपया अपना अनशन समाप्त करें और लड़ाई जारी रखें।
Sonam Sir @Wangchuk66 your fast has united this country’s youth in their war for justice. Your goal is reached. Govt doesn’t care about your life or that of crores of youth. But your life matters to us. Pls call off fast & continue the fight.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 14, 2026
कई नेताओं का मिला समर्थन
सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी को अन्य नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। इनमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से लेकर सीपीआई सांसद अमराराम, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी शामिल हैं।
उद्धव ठाकरे भी कह चुके हैं कि शिवसेना की ओर से हम सोनम वांगचुक और अभिजीत के आंदोलन को अपना समर्थन देते हैं। यूबीटी चीफ ने वांगचुक से भूख हड़ताल वापस लेने की अपील की है। बता दें कि 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया था। 28 जून को वांगचुक इसमें शामिल हुए थे और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।






