अमेरिका-ईरान तनाव, तेल कीमतों और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में जारी उतार-चढ़ाव का असर सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार और एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन चांदी में तेजी आई है।
14 जुलाई 2026 को दोपहर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,41,270 रुपए प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 1,41,712 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। इसके अलावा गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,250 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
MCX पर चांदी भाव चढ़कर 2,20,205 रुपये प्रति किलो हो गया और IBJA के अनुसार दोपहर तक चांदी की कीमत 2,19,571 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। इन भावों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
- मंगलवार को भोपाल और इंदौर में 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,150 , 22 कैरेट का 1,31,050 और 24 कैरेट का 1,42,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950, 22 कैरेट का भाव 131,050 और 18 कैरेट का भाव 10,7250 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव 2,34,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये है।
सर्राफा विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार में हो रहे बदलाव के चलते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत बना हुआ है और पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। चुंकी आमतौर पर डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं (सोने-चांदी) पर दबाव बढ़ता है और कीमतें घटती हैं। वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की ब्याज दरों को लेकर आने वाले बयानों से फिलहाल निवेशकों सतर्क है और वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपनाए हुए हैं।
बता दें कि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






