Hindi News

राजकुमार को दें ये आध्यात्मिक नाम, बच्चे में आएंगे ईश्वरीय गुण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों को आध्यात्मिक नाम देने के बारे में सोचते हैं। वैसे इसलिए करते हैं ताकि बच्चों में अच्छे गुणों का विकास किया जा सके। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
राजकुमार को दें ये आध्यात्मिक नाम, बच्चे में आएंगे ईश्वरीय गुण

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए आध्यात्मिक नाम का चुनाव करना चाहते हैं। दरअसल इस तरह के नाम बच्चों के व्यक्तित्व और जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करते हैं। यही कारण है की माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के लिए इसी तरह के नाम ढूंढते हैं। पुराने समय में भी पेरेंट्स अपने बच्चों के नाम भगवान के नाम पर कर दिया करते थे।

बदलते हुए समय के साथ नामकरण करने का तरीका भी बदल गया है। पहले जहां जन्म की तिथि और समय के मुताबिक अक्षर निकालकर नामकरण किया जाता था। वहीं अब माता-पिता के नाम को मिलाकर या फिर उन्हें जो नाम पसंद आता है उसे पर बच्चों का नामकरण कर दिया जाता है। वैसे आधुनिक होते दौर में भी परंपरा को मानने का काम आज भी कायम है।

बच्चों के आध्यात्मिक नाम (Spiritual Baby Name)

अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ होगा तो सभी लोगों ने उन्हें अपने-अपने पसंदीदा नाम से बुलाना शुरू कर दिया होगा। हालांकि नामकरण के लिए कोई ऐसा नाम भी ढूंढा जा रहा होगा जिसका कोई सुंदर अर्थ निकलता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही नाम बताते हैं।

अद्वय

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आत्मा और ईश्वर का मिलन होता है।

धितीक

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। यह बौद्ध नाम है जिसका अर्थ बुद्धिमान होता है। इतना प्यारा नाम आपने शायद पहले ही कभी सुना होगा।

अनहद

यह एक अलग और प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ असीमित यानी बिना सीमा वाला व्यक्ति होता है। ध्वनि और आवाज भी इसके सुंदर अर्थ है।

निर्वान

यह प्यारा नाम आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस खूबसूरत नाम का अर्थ आत्मा की मुक्ति और ज्ञानोदय होता है। यह नाम आपके बच्चे को ज्ञानवान और बुद्धिमान बनने का काम करेगा।

पूर्विक

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बच्चे के पूरे जीवन को बदल कर रख देगा। यह संस्कृत भाषा से उत्पन्न हुआ नाम है जिसका अर्थ सूर्य और सूरज होता है।

श्लोक

अगर कोई अध्यात्म से जुड़ा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। संस्कृत भाषा से लिए गए इस नाम का अर्थ वैदिक मंत्र और भजन होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews