Hindi News

मिथुन राशि के जातकों के लिए चमत्कार से कम नहीं ये रत्न, रातोंरात बदल देता है किस्मत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति ग्रह से शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए हमेशा ज्योतिष का सहारा लेता है। चलिए आज हम आपको मिथुन राशि वालों के लिए चमत्कारी रत्न की जानकारी देते हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए चमत्कार से कम नहीं ये रत्न, रातोंरात बदल देता है किस्मत

Gemini: हर व्यक्ति की अपनी राशि होती है। जिसके जरिए उसके जीवन और भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अगर हमें किसी व्यक्ति के बारे में कुछ भी पता करना होता है तो हम ज्योतिष में राशियों की सहायता से ही सब कुछ जानते हैं। दरअसल, हर राशि पर ग्रह नक्षत्र का गहरा असर होता है। जिसकी जानकारी हमें ज्योतिष से मिलती है।

जब व्यक्ति जीवन में तरक्की प्राप्त करना चाहता है या फिर किसी समस्या का समाधान हासिल करना चाहता है। तब भी वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है। रत्न शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त करने के लिए उचित रत्न कौन सा होगा यह आसानी से पता किया जा सकता है।

मिथुन राशि के लिए रत्न (Gemini)

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और इन लोगों के लिए पन्ना शुभ माना गया है। अगर यह सही समय में पन्ना धारण करते हैं तो इन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। यह लोग हरे रंग का पन्ना धारण कर बुद्ध की महादशा और अंतर्दशा से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। जो पन्ना धारण करता है, उसे जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है। मिथुन के अलावा मीन राशि के लोगों के लिए भी ये रत्न शुभ है।

कैसे करें धारण

जो लोग पन्ना धारण करना चाहते हैं उन्हें बुधवार के दिन इसे पहनना चाहिए। इसके अलावा अश्लेषा और ज्येष्ठ नक्षत्र भी इसे पहनने के लिए शुभ माना गया है। पन्ना सोने, चांदी और प्लैटिनम में पहना जाता है। इसे धारण करने से पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध करें और बुध मंत्र का जाप कर दाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली में पहन लें।

होंगे ये लाभ

  • पन्ना धारण करने से व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी मजबूत होती है।
  • ये व्यक्ति की वाणी को प्रभावशाली बनाने का काम करता है।
  • ये सुख, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि लेकर आता है।
  • इसे पहनने से नौकरी और व्यापार में तरक्की की प्राप्ति होती है।
  • यह रिश्तों को मजबूत करने के साथ मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews