Hindi News

ट्विंस बेटियां के लिए D अक्षर से ट्रेंडी नाम, यहां देखें इनके खूबसूरत अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जब घर में नन्हे मेहमान आते हैं तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है। हर तरफ खुशहाली छा जाती है। अगर आपके घर में ट्विंस बेटियां आई हैं और आप उनके लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपको कुछ सुंदर नाम बताते हैं।
ट्विंस बेटियां के लिए D अक्षर से ट्रेंडी नाम, यहां देखें इनके खूबसूरत अर्थ

बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। जहां पर नन्हे नन्हे मेहमान रहते हैं उस घर में हमेशा खुशियां छाई रहती है। दरअसल बच्चों की हंसी और मस्तियों को देखकर हर व्यक्ति अपनी टेंशन भूल जाता है। काम पर जाने से पहले का समय हो या फिर काम से आने के बाद का हर कोई बच्चों के साथ समय गुजारने के बारे में सोचता है। इन प्यार मेहमानों के घर में आने से पहले उनके लिए तैयारी का दौर भी शुरू हो जाता है। नामकरण के लिए ढूंढे जाने वाले नाम भी इन्हीं में से एक है।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला रहता है तो उनके कपड़े खिलौने और जरूरत के हर सामान की खरीदी पहले से कर ली जाती है। सभी यह सोचते हैं कि बच्चों के लिए जरूरत की सारी चीज आ जाए ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वही माता-पिता कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नाम भी आने वाले मेहमान के लिए सोच कर रखते हैं।

ट्विंस के लिए नाम (Trendy Baby Names)

घर आने वाला नन्हा मेहमान अपने साथ खुशियों के बहार लाता है। वहीं जब ये मेहमान एक नहीं बल्कि दो यानी कि ट्विंस हो तो खुशियां भी डबल हो जाती है। अगर आपने अपने घर में दो नन्हीं परियों का स्वागत किया है तो उनके लिए मिलते-जुलते नाम भी ढूंढ रहे होंगे। चलिए हम आपको कुछ सुंदर नाम और उनके खूबसूरत अर्थ बताते हैं।

धृति और दृष्टि

यह दोनों बहुत ही प्यारे नाम है जो आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं। धृति का अर्थ स्थिरता, दृढ़ संकल्प और धैर्य होता है। वहीं दृष्टि का अर्थ नजरे और निगाह होता है।

ध्रुवी और धरा

यह दोनों बहुत ही सुंदर नाम है जो राजकुमारी के लिए बेस्ट रहेंगे। ध्रुवी का अर्थ चमकता हुआ तारा और धरा का अर्थ पृथ्वी और धरती होता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन में अच्छे गुण लेकर आएगा।

ध्वनि और दिविशा

यह बहुत ही प्यारे नाम है जो आप बच्चियों को से सकते हैं। ध्वनि का अर्थ आवाज और मधुर संगीत होता है। वहीं दिविशा का अर्थ दिव्य देवी होता है।

देव्यांशी और दिव्यांका

यह दोनों बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हे मेहमान को दे सकते हैं। देव्यांशी का अर्थ देवता का अंश होता है वहीं दिव्यांका का अर्थ पवित्र और दिव्य होता है।

दिशिका और दान्या

यह दोनों बहुत ही प्यारे नाम है जो आप अपनी बेटियों को दे सकते हैं। दान्या का अर्थ पास, निकट और ईश्वर का न्याय होता है। वहीं दिशिका का अर्थ दिशा और ज्ञान के प्रति समर्पित व्यक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews