Hindi News

जीवन में धन की कमी से बचने के लिए दक्षिण दिशा में रखें ये खास चीजें, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का विशेष महत्व होता है, खासकर दक्षिण दिशा का। इसे धन और समृद्धि की दिशा माना गया है। यदि आप जीवन में धन की कमी से बचना चाहते हैं, तो दक्षिण दिशा में कुछ खास चीजें रखना शुभ होता है।
जीवन में धन की कमी से बचने के लिए दक्षिण दिशा में रखें ये खास चीजें, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ विशेष वस्तुओं को सही दिशा में रखने से शुभ समृद्धि और धन लाभ के योग बनते हैं। घर में साफ सफाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और इसे घर में सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जाने अनजाने में लोग कई बार चीजों को गलत दिशा में रख देते हैं, जिस वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में पैसों की तंगी होने लगती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि ऐसी कौन सी 4 चीज हैं, जिन्हें हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए।

झाड़ू की सही दिशा से बढ़ाएं समृद्धि और सुख

धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू का सीधा संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से जुड़ा होता है। इसे घर में सही दिशा में रखना बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहता है। इससे न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि घर में समृद्धि और खुशहाली भी बनी रहती हैं।

दक्षिण दिशा में होना चाहिए सिरहाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में होना शुभ और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना गया है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है, जिस पति-पत्नी के रिश्ते और भी मजबूत होते हैं। साथ ही इस दिशा में सिरहाना रखने से दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं और बाधाओं का निवारण होता है, और घर सुख शांति का माहौल बना रहता है।

सोना और चांदी को दक्षिण दिशा में रखना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की कीमती चीज जैसे सोना और चांदी को दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह नियम सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे जातक को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और समृद्धि का माहौल बना रहता है।

तुलसी और मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में तुलसी और मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा जहां पवित्रता सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, तो वहीं मनी प्लांट आर्थिक समृद्धि को बढ़ाता है। तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इन पौधों को सही दिशा में लगाने से न केवल रुका हुआ धन प्राप्त होता है, बल्कि तिजोरी भी हमेशा भरी रहती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews