Hindi News

वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने का सही स्थान और तरीका क्या है? इस तरह पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इसे सही दिशा और स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। झाड़ू केवल सफाई का साधन नहीं है, बल्कि इसका घर की सुख-समृद्धि से भी गहरा संबंध है।
वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने का सही स्थान और तरीका क्या है? इस तरह पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Vastu Tips: हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हुए इसका विशेष महत्व बताया गया है। झाड़ू को पैरों से छूना अशुभ माना जाता है क्योंकि इस धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू से जुड़े कई नियम और टोटके बताए गए हैं जिनका पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

झाड़ू एक ऐसी वस्तु है, जो सभी के घर में मौजूद होती है। झाड़ू का इस्तेमाल साफ सफाई के लिए किया जाता है यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु उपाय को अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए झाड़ू से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।

दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा को मां लक्ष्मी का क्षेत्र माना गया है और झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक समझा जाता है, इसलिए इसे इस दिशा में रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है। वहीं दक्षिण दिशा यह का क्षेत्र मानी जाती है जिस वस्तु शास्त्र में इस दिशा में झाड़ू रखना की सलाह देते हैं ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर रहे और परिवार की सुरक्षा बनी रहे।

दो झाड़ू को एक साथ न रखें

हम सभी के घर में दो या दो से ज्यादा झाड़ू होती है। कई बार लोग जाने अनजाने में एक झाड़ू के ऊपर ही दूसरी झाड़ू रख देते हैं या फिर दो झाड़ू को एक साथ रख देते हैं। आपने शायद कभी इस बात पर गौर नहीं किया होगा। लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कभी भी दो झाड़ू को साथ में नहीं रखना चाहिए ना ही एक दूसरे के ऊपर रखना चाहिए।

मुख्य द्वार पर झाड़ू न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर के मुख्य द्वार पर रखना अशुभ माना जाता है। भले ही झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है, लेकिन इसका उपयोग कचरा साफ करने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे द्वार पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। इसके अलावा घर परिवार में तनाव और आर्थिक संकट की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

झाड़ू का छुपाकर रखें

कई बार लोग झाड़ू का इस्तेमाल करने के बाद उसे हर कहीं रख देते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू का इस्तेमाल करने के बाद उसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां आसानी से किसी की भी नजर उस पर ना पड़े। साफ शब्दों में कहें तो झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए, आप गेट के पीछे भी झाड़ू को रख सकते हैं या फिर सोफे या पलंग के नीचे भी झाड़ू को रख सकते हैं, जिससे कि यह किसी की नजर में ना आए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews